NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फरहान अख्तर ने की पुष्टि, बंद नहीं हुई प्रियंका, आलिया और कैटरीना की 'जी ले जरा'
    मनोरंजन

    फरहान अख्तर ने की पुष्टि, बंद नहीं हुई प्रियंका, आलिया और कैटरीना की 'जी ले जरा'

    फरहान अख्तर ने की पुष्टि, बंद नहीं हुई प्रियंका, आलिया और कैटरीना की 'जी ले जरा'
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 23, 2023, 07:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फरहान अख्तर ने की पुष्टि, बंद नहीं हुई प्रियंका, आलिया और कैटरीना की 'जी ले जरा'
    आलिया, प्रियंका और कैटरीना की 'जी ले जरा' की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है

    फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' की काफी समय से चर्चा हो रही है। फिल्म की घोषणा 2021 में हुई थी। लंबे समय तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं हुई, जिससे कयास लगने लगे कि फिल्म बंद हो गई है। हालांकि, फिल्म की अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट में से किसी ने इसके बंद होने पर कोई बयान नहीं दिया था। अब फरहान अख्तर ने पुष्टि कर दी है कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

    शूटिंग के लिए लोकेशन ढूंढ रहे फरहान 

    फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर राजस्थान के रेगिस्तान से एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सोने की खोज में।' कैप्शन में ही उन्होंने 'जी ले जरा' का जिक्र करते हुए लिखा कि वह लोकेशन ढूंढ रहे हैं। फरहान की तस्वीर पर आलिया भट्ट ने कमेंट किया कि वह इसके लिए बेसब्र हैं। गायक शंकर महादेवन ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    देखें फरहान का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by faroutakhtar on March 23, 2023 at 6:34 pm IST

    महिलाओं की दोस्ती और सफरनामे को दिखाएगी फिल्म

    इस फिल्म में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 'दिल चाहता है' और 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के तर्ज पर तीन महिलाओं की दोस्ती की कहानी पेश करेगी। यह भी एक रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन खुद फरहान करेंगे। फिल्म की घोषणा के बाद कैटरीना और आलिया की शादी होने की वजह से भी लोग कयास लगा रहे थे कि फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है।

    प्रियंका के दिमाग की उपज है फिल्म

    पिछले साल नवंबर में अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने भी फिल्म पर बयान दिया था। उनके बयान से भी फिल्म के जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी थी। दरअसल, इस फिल्म का आइडिया प्रियंका का ही था। वह एक ऐसी फिल्म बनाना चाहती थीं, जिसमें महिलाओं की दोस्ती और उनकी स्वतंत्रता दिखे और वह बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की ताकत भी रखती हो। फिल्म पर उन्होंने फरहान से पहले आलिया और कैटरीना से बातचीत की थी।

    प्रियंका ने क्या कहा था?

    प्रियंका के अनुसार, इस पीढ़ी की अभिनेत्रियों ने महिला कलाकारों के पोस्टर का चेहरा बनने के दरवाजे खोले हैं। उन्होंने इशारा किया था कि जल्द फिल्म शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा था , "मैं अपनी दोस्तों के साथ ऐसी फिल्म बनाना चाहती थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करे और पूरी तरह हमारी हो। सितारों ने हमारा साथ दिया और हमने यह करने का फैसला लिया। उम्मीद है हम अगले साल इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    प्रियंका चोपड़ा
    आलिया भट्ट
    फरहान अख़्तर
    कैटरीना कैफ

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं थी हॉलीवुड की राह, इन बाधाओं का करना पड़ा सामना बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, पति निक को आपबीती बताते हुए लगी थीं रोने बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा को 22 साल के करियर में पहली बार मिली पुरुष सह-अभिनेता के बराबर फीस  बॉलीवुड समाचार
    प्रीति जिंटा ने विदेश में प्रियंका चोपड़ा संग खेली होली, सामने आईं तस्वीरें प्रीति जिंटा

    आलिया भट्ट

    संजय लीला भंसाली दोबारा शुरू नहीं करेंगे 'इंशाल्लाह', सलमान और आलिया आने वाले थे नजर संजय लीला भंसाली
    संजय लीला भंसाली 'इंशाल्लाह' को दोबारा शुरू करेंगे, इस बात का है इंतजार संजय लीला भंसाली
    आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन पर पहनी लगभग 1.5 लाख रुपये की स्वेटर, साझा की तस्वीरें  जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: आलिया भट्ट अब इन फिल्मों में बिखेरेंगी अपनी अदाकारी का जलवा जन्मदिन विशेष

    फरहान अख़्तर

    फरहान अख्तर के बैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा टला, अभिनेता बोले- आगे जल्दी मिलेंगे प्रियंका चोपड़ा
    नोरा फतेही ने पूरी की 'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग, साझा की तस्वीरें नोरा फतेही
    फरहान अख्तर और अमृता अरोड़ा ने जैकेट से छिपाया चेहरा, वीडियो वायरल अमृता अरोड़ा
    जन्मदिन विशेष: फरहान अख्तर की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिन्हें OTT पर देख सकते हैं आप जन्मदिन विशेष

    कैटरीना कैफ

    'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे': विक्की-कैटरीना ने की रानी मुखर्जी की अदाकारी की प्रशंसा, कही ये बात विक्की कौशल
    दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ अब साथ मिलकर करेंगी जासूसी, जानें यशराज फिल्म्स की अगली तैयारी  दीपिका पादुकोण
    प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' के बाद 'अज्यूम नथिंग' में नजर आएंगी, अपने बैनर के तले करेंगी निर्माण  प्रियंका चोपड़ा
    गिनीज बुक में दर्ज हैं इन भारतीय फिल्मों और सितारों के नाम, बनाए अनोखे रिकॉर्ड  गिनीज बुक

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023