Loading...
दिवाली पर फराह खान की बिल्डिंग में लगी आग? वायरल वीडियो पर भड़कीं कोरियोग्राफर
फराह खान ने पैपराजी की फटकार लगाई

दिवाली पर फराह खान की बिल्डिंग में लगी आग? वायरल वीडियो पर भड़कीं कोरियोग्राफर

Nov 09, 2026
10:34 am

क्या है खबर?

मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने सोशल मीडिया के जरिए पैपराजी की जमकर आलोचना की। मामला ऑनलाइन वायरल एक वीडियो से जुड़ा है, जिसे लेकर दावा किया गया कि 8 नवंबर को दिवाली के अवसर पर उनके मुंबई स्थित घर की बिल्डिंग में आग लग गई। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनके फैंस भी यह देखकर परेशान हो गए। अब फराह ने मीडिया पोर्टल को गुमराह करने वाली जानकारी साझा करने के लिए फटकार लगाई है।

नाराजगी

फराह ने वीडियो के पीछे का सच बताया

फराह ने अपने इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो को दोबारा साझा किया और स्पष्ट किया कि इसमें दिखाए जा रहे विजुअल उनकी बिल्डिंग के नहीं थे।

उन्होंने लिखा, 'ऑनलाइन पोर्टल्स कृपया जिम्मेदार बनें। यह एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग है। क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं हो सकता।'

उनके स्पष्टीकरण के बाद फैंस ने राहत की सांस ली, जो फराह और उनके परिवार की सेहत को लेकर चिंतित थे।

बता दें कि फराह मुंबई के लोखंडवाला में ओबेरॉय स्काई हाइट्स में रहती हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वायरल वीडियो

ADVERTISEMENT