Loading...
'लॉक अप 2' ने फराह खान और बच्चों के रिश्ते में किया बदलाव, खुद किया खुलासा
'लॉक अप 2' से बदला फराह खान का बच्चों संग रिश्ता

'लॉक अप 2' ने फराह खान और बच्चों के रिश्ते में किया बदलाव, खुद किया खुलासा

Oct 01, 2026
12:52 pm

क्या है खबर?

निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अभिनेता रितेश देशमुख के साथ 'लॉक अप' सीजन 2 को होस्ट किया था। वहीं अब FICCI फ्रेम्स के साथ हुई हालिया बातचीत में, फराह ने बताया कि इस रियलिटी शो को होस्ट करना उनके लिए बहुत खास था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस अनुभव का उनकी व्यक्तिगत जीवन पर क्या असर पड़ा।

तारीफ

'लॉक अप 2' होस्ट करना था फराह की सपनों की नौकरी जैसा

फराह ने कहा, "मैंने फिल्में बनाई हैं, यूट्यूब पर काम किया है और बहुत सारा टीवी शो भी किए हैं, लेकिन 'लॉक अप' मेरे और रितेश के लिए एक सपनों की नौकरी जैसा था। क्योंकि हम रियलिटी शो के बहुत बड़े शौकीन हैं। मैं हर रियलिटी शो देखती हूं। मुझे लगता है कि कहानी सुनाना, कंटेंट देना और लोगों का मनोरंजन करना मेरे खून में है। मैं किसी को एक पल के लिए भी बोर नहीं होने दे सकती।"

बयान

फराह को आसान लगती है ये चीज

फराह ने आगे कहा, "इसीलिए यूट्यूब मेरे लिए बहुत आसान रहा है। हमारे पास कोई पटकथा नहीं होती, हम बस जाते हैं और सब कुछ एक ही टेक में हो जाता है, लेकिन 'लॉक अप' में, बहुत सारे सुझाव थे कि किसी को कैसा होना चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि आखिर में रितेश को समझ आ गया कि उन्हें कैसा रहना है और मुझे भी पता चल गया कि मैं कैसी रहना चाहती हूं।"

ADVERTISEMENT

खुलासा

'लॉक अप 2' से फराह को मिली ये चीज सबसे अच्छी

फराह कहती हैं,, "हमने बहुत मजा किया और मेरे लिए 'लॉक अप' सबसे बेहतरीन रियलिटी शो था, जिसमें मैंने न सिर्फ काम किया, बल्कि जिसे मैंने देखा भी है। इस शो से मुझे जो सबसे अच्छी चीज मिली, वह यह थी कि मैं अपने बच्चों और उनके दोस्तों के बीच 'कूल' बन गई। क्योंकि मैं जहां भी जाती थी, टीनएज लड़कियां मेरे पास आकर कहती थीं कि हमे 'लॉक अप' बहुक पसंद है।"

ADVERTISEMENT