अमिताभ बच्चन के 'रविवार दर्शन' में खलल, प्रशंसक हुआ बेहोश तो फूटा लोगों का गुस्सा
क्या है खबर?
अमिताभ बच्चन हर रविवार मुंबई में अपने जुहू स्थित घर 'जलसा' से बाहर निकलकर फैंस से मिलते हैं। 'रविवार दर्शन' के इस मौके पर भारी तादात में लोग उनके घर के बाहर उमड़ते हैं और उनकी एक झलक पाने को ललाहित रहते हैं। महानायक घर से बाहर आकर हाथ हिलाते हैं और फैंस का अभिवादन करते हैं, जिससे लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। हालांकि इस रविवार 24 मई को अभिनेता के 'रविवार दर्शन' में खलल पड़ गया।
वीडियो
महानयक के घर के बाहर बेहोश हुआ फैन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अमिताभ सफेद कपड़े पहने अपने घर से बाहर आते हैं। उनके घर के बाहर बहुत से फैंस खड़े नजर आते हैं। उसी वक्त एक शख्स वहां बेहोश होकर गिर पड़ता है। वहां मौजूद अन्य लोग उस शख्स को तुरंत पानी पिलाते हैं और उसके लिए जगह बनाते हुए नजर आते हैं। बताया जाता है कि शख्स भीषण गर्मी और ज्यादा भीड़-भाड़ के कारण बेहोश हो गया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
The crowd outside Amitabh Bachchan’s house became so massive today that one person actually fainted because of the heat 😳
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) May 24, 2026
Seriously, what kind of craze is this that people are willing to risk their health like this just for a glimpse? pic.twitter.com/VY7PnRVBMU
गुस्सा
वीडियो देखकर गुस्साए लोग
उधर वीडियो देखने के बाद लोगों की नाराजगी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'इतना महत्व देना ही क्यों है कि बात जान पर आ जाए।' दूसरे ने लिखा, 'जाते ही क्यों हो मरने के लिए।' एक अन्य ने लिखा, 'पता नहीं लोग क्यों ही जाते हैं।' काम की बात करें, तो अमिताभ इस वक्त प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।