NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कोई बायोपिक तो कोई काल्पनिक, ये हैं क्रिकेट पर आधारित शानदार फिल्में
    अगली खबर
    कोई बायोपिक तो कोई काल्पनिक, ये हैं क्रिकेट पर आधारित शानदार फिल्में
    क्रिकेट पर बनी हैं ये लोकप्रिय फिल्में (फोटो: ट्विटर/@BCCI)

    कोई बायोपिक तो कोई काल्पनिक, ये हैं क्रिकेट पर आधारित शानदार फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 15, 2022
    02:34 pm

    क्या है खबर?

    भारत में दो चीजों की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है, क्रिकेट और फिल्में। अगर फिल्म ही इस खेल पर आधारित हो तो इसके क्रेज का अंदाजा लगा सकते हैं।

    बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिसका प्लॉट क्रिकेट पर आधारित है। इनमें से कुछ मशहूर क्रिकेटर्स की बायोपिक हैं तो कुछ काल्पनिक प्रेरक कहानियां।

    आइए, जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो क्रिकेट प्रेमियों को खूब पसंद आईं।

    #1

    लगान

    2001 में आई आमिर खान की यह फिल्म किसी परिचय कि मोहताज नहीं है। फिल्म को ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया था।

    फिल्म का प्लॉट स्वतंत्रता से पहले के भारत का है। अंग्रेज गांव वालों को उनके साथ एक मैच खेलने की चुनौती देते हैं। एक तरफ अंग्रेज हैं, जो इस खेल में महारथी हैं और दूसरी तरफ सीधे-सादे गांव वाले जो इस खेल के बारे में कुछ नहीं जानते।

    रोमांच से भरी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अकैडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) में इस फिल्म की स्क्रीनिंग की गई थी। 'लगान' 3 घंटे 43 मिनट की फिल्म है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म का पहला कट करीब सात घंटे का था।

    #2

    एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

    यह फिल्म दिग्गज भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है। फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया है। इस फिल्म में धोनी के शुरुआती संघर्ष से लेकर उनकी कप्तानी में भारत के विश्वकप जीतने तक का सफर है।

    अभिनेत्री दिशा पटानी इस फिल्म से ही चर्चा में आई थीं। फिल्म में कियारा आडवाणी ने धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाया है।

    फिल्म की IMDb पर 7.9 रेटिंग है। यह डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #3

    सचिन- अ बिलियन ड्रीम्स

    यह फिल्म महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की जीवनी है। खास बात यह है कि आपको इस फिल्म में खुद सचिन दिखेंगे।

    यह एक डॉक्युमेंटरी फिल्म है जिसमें सचिन के परिवार के साथ, अमिताभ बच्चन, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग भी नजर आए थे।

    2017 में आई इस फिल्म में आपको एक बच्चे के सपने देखने से लेकर उसके 'क्रिकेट का भगवान' कहलाने तक का सफर देखने को मिलेगा।

    इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

    #4

    जन्नत

    इमरान हाशमी की यह फिल्म 2008 में आई थी। यह एक क्राइम ड्रामा है।

    फिल्म का मुख्य किरदार अर्जुन खूब पैसे बनाना चाहता है। इसके लिए वह कार्ड गेम खेलता था। बाद में वह बड़ा दांव लगाने के लिए क्रिकेट मैच फिक्सिंग की दुनिया में उतरता है।

    क्रिकेट प्रेमियों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था।

    फिल्म में पैसे और प्यार में से एक को चुनने का बेहतरीन ताना-बाना है।

    यह फिल्म गूगल स्टोर पर उपलब्ध है।

    #5

    '83

    25 जून, 1983 को भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार क्रिकेट विश्वकप जीता था। क्रिकेटर कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह इतिहास रचा था। इसी विजयगाथा की कहानी है कबीर खान की फिल्म '83'।

    फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल का किरदार निभाया है और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने उनकी पत्नी का। इनके अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी नजर आए हैं।

    रोमांचक और ऐतिहासिक जीत पर बनी इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    आमिर खान
    83 फिल्म

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' का नाम बदलकर हुआ 'भाईजान' सलमान खान
    इन फिल्मों ने शिल्पा शेट्टी को बनाया बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी
    क्या इस साल शादी करने वाले हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल? सोनाक्षी सिन्हा
    'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख, सलमान और आमिर करण जौहर

    मनोरंजन

    रणवीर सिंह अभिनीत रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' अगले साल दिवाली पर होगी रिलीज रणवीर सिंह
    'ये हैं मोहब्बतें' फेम अभिषेक मलिक ने फैशन स्टाइलिस्ट सुहानी चौधरी से की शादी बॉलीवुड समाचार
    क्या अजय ने शाहरुख के साथ एड शूट को री-शेड्यूल करने से किया था इनकार? शाहरुख खान
    करण जौहर की फिल्म तख्त' नहीं हुई बंद, 'रॉकी और रानी...' के बाद होगी शुरू करण जौहर

    आमिर खान

    क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान? बॉलीवुड समाचार
    क्या 'पीके' के बाद फिर साथ काम करेंगे आमिर खान और रणबीर कपूर? बॉलीवुड समाचार
    100 लोकेशंस पर शूट हुई आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' करीना कपूर
    शाहरुख-दीपिका समेत इस साल ये हिट जोड़ियां पर्दे पर फिर दिखेंगी दीपिका पादुकोण

    83 फिल्म

    कोरोना वायरस से सहम उठीं दीपिका पादुकोण, लिया ऐसा फैसला दीपिका पादुकोण
    '83' का नया पोस्टर आया सामने, कपिल देव के अंदाज में रणवीर ने उठाई ट्रॉफी दीपिका पादुकोण
    कोरोना वायरस की चपेट में आई रणवीर सिंह की '83', टालनी पड़ी रिलीज डेट दीपिका पादुकोण
    अमिताभ बच्चन की 'शंहशाह' का बनेगा रीमेक, फिल्म में रणवीर सिंह आएंगे नजर! बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025