NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #NewsBytesExplainer: सितारों के साथ हाथ क्यों मिलाता है UNICEF? जानिए संगठन को मिलता है क्या फायदा
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: सितारों के साथ हाथ क्यों मिलाता है UNICEF? जानिए संगठन को मिलता है क्या फायदा
    क्यों सितारों की मदद लेता है UNICEF?

    #NewsBytesExplainer: सितारों के साथ हाथ क्यों मिलाता है UNICEF? जानिए संगठन को मिलता है क्या फायदा

    लेखन पलक
    May 06, 2024
    08:41 am

    क्या है खबर?

    मनोरंजन की दुनिया की ओर लोग आकर्षित रहते हैं। इसमें काम करने वाले कलाकार हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।

    सितारों की प्रसिद्धि का फायदा जहां कुछ ब्रांड अपने उत्पादों को बेचने के लिए उटाते हैं, वहीं बहुत सी संस्थाएं दूसरों को मदद करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा करती हैं।

    इन्हीं में से एक UNICEF है, जो अक्सर सितारों के साथ हाथ मिलाता है। क्यों? तो आज हम इसी का कारण समझेंगे।

    परिभाषा

    पहले समझिए क्या है UNICEF?

    UNICEF (संयुक्त राष्ट्र बालक कोष) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए पूरी दुनिया में काम करता है।

    यह संगठन बच्चों के प्रारंभिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और लैंगिक समानता के अधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष रूप से काम करता है।

    इतना ही नहीं इसे बाल संरक्षण, बाल अधिकार, दिव्यांग बच्चों, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण, जल, स्वच्छता, सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में के लिए भी काम करते देखा गया है।

    उद्देश्य

    क्या हैं UNICEF के उद्देश्य?

    UNICEF बच्चों के जीवन को बचाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए 190 से अधिक देशों और क्षेत्रों में काम करता है।

    इस संगठन के उद्देश्यों में बच्चों के जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने, उनकी शिक्षा को सुनिश्चित करने, और उनके अधिकारों की समर्थन करने का मकसद है। यह विश्वभर में बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करता है और उन्हें उनके अधिकारों का उपयोग करने में मदद करता है।

    स्थापना

    कब और क्यों हुई इसकी स्थापना?

    UNICEF की स्थापना 11 दिसंबर 1946 को हुई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप और चीन में बच्चों की आपातकालीन जरूरतों को पूरा करने के लिए इसकी स्थापना की गई थी।

    इसका संचालन एक 36 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड करता है। यह भारत में बच्चों के अधिकारों की रक्षा और समर्थन के लिए तकरीबन 74 सालों से काम कर रहा है।

    भारत में बच्चों के की भलाई के लिए UNICEF ने विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रमुख परियोजनाएं चलाई हैं।

    कलाकारों

    कलाकारों से क्यों जुड़ता है UNICEF?

    UNICEF विशेष रूप से सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से देश-विदेश की कई मशहूर हस्तियों के साथ साझेदारी करता है।

    इसकी वेबसाइट के अनुसार, "UNICEF के साथ एक सेलिब्रिटी का जुड़ाव इसलिए होता है क्योंकि वह लोगों से जुड़ा होता है और जिस प्रतिबद्धता की जरूरत इसके काम में होती है उस तरह का प्रदर्शन कर चुका होता है।"

    कलाकारों की प्रसिद्धि UNICEF के अभियान को सफल बनाने में लाभदायक साबित होती है।

    आकर्षण

    लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं सितारे

    UNICEF की वेबसाइट में लिखा है कि मशहूर हस्तियां लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं, इसलिए वे अपने देशों में और विदेशों में क्षेत्रीय परियोजनाओं और आपातकालीन कार्यक्रमों का दौरा करके बच्चों की जरूरतों को दुनिया की नजरों में ला सकते हैं।

    संगठन के साथ जुड़े हुए सितारे UNICEF के उद्देश्यों को पूरा करने में मदद करते हैं। इससे जुड़े सितारे अपने प्रशंसनीय कामों के साथ UNICEF की योजनाओं को पूरा करने में कई सालों से मदद कर रहे हैं।

    कक

    क्या होता है UNICEF से जुड़े सितारों का काम?

    UNICEF की वेबसाइट के अनुसार मशहूर सितारें इस संस्थान से जुड़कर विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं में नजर आते हैं।

    उनके अनुसार सितारे परिवर्तन को प्रभावित करते हैं और अपनी प्रतिभा और प्रसिद्धि का इस्तेमाल करके बच्चों के लिए धन जुटाने में मददगार सबित हो सकते हैं।

    वे हर बच्चे के स्वास्थ्य, शिक्षा, समानता और सुरक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए UNICEF के मिशन का समर्थन करते हैं। उनका काम लोगों को जरूरतमंद बच्चों की ओर प्रभावित करना है।

    जानकारी

    करीना कपूर को बनाया गया नेशनल एंबेसडर

    करीना कपूर खान को हाल में UNICEF इंडिया का नेशनल एंबेसडर बनाया गया है। बता दें, अभिनेत्री साल 2014 से UNICEF इंडिया के साथ जुड़ी हुई हैं। इतने वर्षों से वे सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में संगठन की मदद कर रही हैं।

    सितारे

    ये सितारे बने UNICEF के साथी

    करीना के अलावा इस संगठन से ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 2006 से जुड़ी हुई हैं। उन्हें 2010 और 2016 में बाल अधिकारों के लिए नेशनल और ग्लोबल UNICEF गुडविल एम्बैस्डर बनाया गया था।

    इसके साथ ही अमिताभ बच्चन भी गुडविल एम्बेस्डर हैं। इस सूची में 'धक-धक गर्ल' यानी माधुरी दीक्षित का नाम भी शामिल है। वह गुडविल एडवोकेट थीं।

    आयुष्मान खुराना को भी बच्चों के अधिकारों के लिए UNICEF का नेशनल एम्बेसडर नामित किया जा चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UNICEF
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    UNICEF

    दिखने लगा स्वच्छ भारत अभियान का असर, मिट्टी प्रदूषण हुआ कम, सुधरी भूजल की गुणवत्ता देश
    नेटफ्लिक्स पर प्रियंका चोपड़ा करने जा रहीं डेब्यू, सुपरहीरो वाली फिल्म में आएंगी नजर पाकिस्तान समाचार
    1 जनवरी को भारत में पैदा हुए सबसे अधिक बच्चे, चीन को भी छोड़ा पीछे चीन समाचार
    कोरोना वायरस: अफवाहों को रोकने के लिए व्हाट्सऐप ने उठाए दो बड़े कदम व्हाट्सऐप

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: संजय सिंह जेल में क्यों थे, उनके बाहर आने से AAP को क्या फायदा होगा?  संजय सिंह
    #NewsBytesExplainer: श्रीलंका को कच्चातिवु द्वीप देने के बदले भारत को क्या मिला था? श्रीलंका
    #NewsBytesExplainer: OpenAI के वॉइस इंजन के फायदे क्या हैं और इसके खतरों को लेकर क्या चिंताएं? OpenAI
    #NewsBytesExplainer: कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को रद्द करने समेत अपने घोषणापत्र में क्या-क्या वादे किए हैं? कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025