Loading...
ईशा देओल की नजर में कौन है आदर्श पति? अभिनेत्री ने खुद खोला राज
ईशा देओल का खुलासा

ईशा देओल की नजर में कौन है आदर्श पति? अभिनेत्री ने खुद खोला राज

Oct 27, 2026
10:50 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री ईशा देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'प्रताप' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में उनसे पूछा गया, "आपके अनुसार एक आदर्श पति कैसा होता है और क्या बॉलीवुड में कोई ऐसा अभिनेता है जिसे आप एक आदर्श पति मानती हैं?" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ईशा ने कहा, "बॉलीवुड में मैंने केवल अपने पिता को ही एक पति के रूप में देखा है। इसलिए मैं धर्म जी का नाम लूंगी।"

परिवार

परिवार के महत्व पर क्या बोलीं ईशा?

ईशा ने परिवार के महत्व पर बात करते हुए आगे कहा, "जीवन में हमें जो परिवार मिलता है, हमारे माता-पिता, हमारे बच्चे- वह मुझे लगता है कि ईश्वर की देन हैं। हम अपने पति को खुद चुनते हैं, या अगर शादी अरेंज्ड है तो हमारे माता-पिता हमारे लिए उन्हें चुनते हैं, लेकिन वह एक परिवार बन जाते हैं। इसलिए मेरा मानना ​​है कि जीवन में चाहे कितने भी उतार-चढ़ाव आएं, एक-दूसरे का साथ देना बहुत बहुत जरूरी है।"

फिल्म

ईशा की फिल्म 'प्रताप' के बारे में 

बता दें ईशा के पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का साल 2025 नवंबर में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था।

ईशा की बात करें तो उनकी फिल्म 'प्रताप' को सचिन सराफ ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म में ईशा के साथ अमित साध, सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुणाजी भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENT