धर्मेंद्र को 'पद्म विभूषण' मिलने पर भावुक हुईं ईशा देओल, बोलीं- काश वो यहां होते
क्या है खबर?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में अभिनेता की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी पुरस्कार ग्रहण करने पहुंची। इस पल से पूरा देओल परिवार और फैंस भावुक और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस बीच, धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने बताया कि परिवार को अभिनेता के न होने की कितनी कमी महसूस हुई।
भावनाएं
ईशा देओल ने पोस्ट में जाहिर की अपनी भावनाएं
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मां हेमा द्वारा 'पद्म विभूषण' प्राप्त करने की तस्वीरें साझा कीं। साथ में लिखा, 'हम दिल से चाहते थे कि काश वो (धर्मेंद्र) आज यहां होते, सफेद कमीज और नीले सूट में, हमेशा की तरह सुंदर और उस युवा लड़के की तरह उत्साहित, जो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने जा रहा हो। कल मेरी मां ने हमारे परिवार का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरस्कार ग्रहण किया। हम सबमें सबसे छोटी अहाना ने पिता के सम्मान में तालियां बजाईं।'
याद
'पापा हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे'
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'एक ऐसे व्यक्ति जिन्हें हम प्यार करते हैं, जिनकी हम कद्र करते हैं, जिन्हें हम याद करते हैं और जिन्हें हम गर्व से अपना पापा कहते हैं। हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।' 25 मई को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलग-अलग क्षेत्रों के 131 लोगों को पद्म पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया। अभिनेत्री हेमा और उनकी बेटी अहाना देओल पहुंची थीं। जब अभिनेत्री ने पति धर्मेंद्र का पुरस्कार ग्रहण किया तो अहाना की आंखें छलक उठी थीं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखे वीडियो
President Droupadi Murmu confers #PadmaVibhushan upon veteran actor #Dharmendra Singh Deol (Posthumous), popularly known as the ‘He-Man’ of Bollywood
— PIB India (@PIB_India) May 25, 2026
One of the most versatile and successful actors in the history of Hindi cinema, he left an indelible mark on Indian cinema… pic.twitter.com/HQ2lwzMtXO