Loading...
'मलामाल वीकली 2' की दुनिया से जुड़ा ईशा देओल का नाम, कॉमेडी से मचाएंगी धमाल
ईशा देओल 'मलामाल वीकली 2' में शामिल हुईं

'मलामाल वीकली 2' की दुनिया से जुड़ा ईशा देओल का नाम, कॉमेडी से मचाएंगी धमाल

Sep 02, 2026
10:10 am

क्या है खबर?

रितेश देशमुख, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे सितारों से सजी 'मलामाल वीकली 2' की दुनिया दिन पर दिन बड़ी होती जा रही है। फिल्म में एक और नाम शामिल हो गया है, जो ईशा देओल का है। इसके जरिए वह कॉमेडी शैली में वापसी करेंगी। जाहिर है कि 'नो एंट्री', 'शादी नंबर 1' और 'वन टू थ्री' जैसी कॉमेडी फिल्मों से अभिनेत्री पहले ही दर्शकों को गुदगुदा चुकी हैं। अब 'मलामाल वीकली 2' में उनके जुड़ने की खबर है।

प्रतिक्रिया

फिल्म से जुड़ने पर ईशा ने जाहिर की खुशी

न्यूज 18 के मुताबिक, ईशा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में 'मलामाल वीकली 2' से जुड़ने पर अपनी खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा, "मुझे बिल्कुल यही चाहिए था, कुछ मजेदार, हल्का-फुल्का और हंसी से भरपूर। हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'घुंगट' और तेलुगु फिल्म 'SYG' की 2 बिल्कुल अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग पूरी करने के बाद, मैं एक पूरी तरह से हंसाने वाली फिल्म करने के लिए उत्सुक थी, और 'मलामाल वीकली 2' बिल्कुल सही समय पर आई है।"

फिल्म

20 साल बाद 'मलामाल वीकली 2' की हो रही वापसी

'मलामाल वीकली' 2006 में रिलीज हुई थी, जिसमें रितेश, राजपाल, परेश, ओम पुरी और असरानी थे।

अब इसकी दूसरी कड़ी आ रही है, जिसका निर्देशन अमित जोशी कर रहे हैं और निर्माण सुभाष काले और एस चंद्रप्रकाश जैन मिलकर कर रहे हैं।

फिल्म में रवीना टंडन, परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शिरोडकर, एल्विस यादव, फरदीन खान, महेश मांजरेकर और सोनिया बंसल जैसे सितारे भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म सीक्वल नहीं होगी, बल्कि नई कहानी के रूप में आएगी।

ADVERTISEMENT