इमरान हाशमी की होगी बड़ी वापसी, इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, 'आवारापन 2' के अलावा भी उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वो अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इमरान की उन आगामी फिल्मों के बारे में, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
#1 & #2
'अवारापन 2' और 'गनमास्टर G9'
साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल 'आवारापन 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है।
एक्शन-एंटरटेनर फिल्म 'गनमास्टर G9' में इमरान के साथ-साथ जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना और इमरान अहम किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
#3 & #4
'जी2' और 'रूह'
तेलुगु स्पाई थ्रिलर 'गुडाचारी' के सीक्वल 'जी2' में इमरान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, वहीं इमरान के साथ इसमें अदिवी शेष भी दिखाई देंगे। हालांकि, इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
इमरान की आने वाली फिल्मों की सूची में म्यूजिकल हॉरर फिल्म 'रूह' का नाम भी शामिल है। ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। इस कहानी में डर, भावनाएं और शानदार संगीत का अनूठा मेल नजर आएगा।