Loading...
सीक्वल से पहले फिल्मी पर्दे पर दोबारा दिखेगा 'आवारापन' का जादू, इस दिन हो रही रिलीज
'आवारापन' को दोबारा सिनेमाघरों में ला रहे निर्माता

सीक्वल से पहले फिल्मी पर्दे पर दोबारा दिखेगा 'आवारापन' का जादू, इस दिन हो रही रिलीज

Jul 16, 2026
06:21 pm

क्या है खबर?

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' अगले महीने सिनेमाघरों में आ रही है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता के साथ मुख्य किरदार में दिशा पाटनी नजर आएंगी। दिलचस्प बात ये है कि सीक्वल की रिलीज से पहले निर्माता सिनेमाघरों में मूल फिल्म, यानी 'आवारापन' को दोबारा ला रहे हैं। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया था, जो अब दोबारा बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है।

रिलीज

इस दिन दोबारा सिनेमाघरों में आएगी 'आवारापन'

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'आवारापन 2' की रिलीज से 2 सप्ताह पहले मूल फिल्म को 31 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

इस बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "अवारपन 31 जुलाई को फिर से रिलीज होगी। पहले भाग की लोकप्रियता आज भी बरकरार है, इसकी वजह हैं इसकी कास्टिंग, विषयवस्तु, भावनात्मक और जनप्रिय क्षण और सबसे महत्वपूर्ण, इसका सदाबहार संगीत। इसलिए, अवारपन 2 की रिलीज से पहले इसे सिनेमाघरों में लाने का फैसला किया गया।"

टकराव

हॉलीवुड की इस फिल्म से टक्कर देंगे इमरान

सूत्र ने आगे कहा, "'आवारापन' हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' से टकराएगी, जो 30 जुलाई को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। टॉम हॉलैंड अभिनीत इस फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त होगी। अगर 'अवारापन' की री-रिलीज भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करे तो कोई हैरानी नहीं होगी।"

'आवारापन' में इमरान के साथ श्रिया सरन नजर आई थीं। आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी भी इसका हिस्सा थे।

वहीं 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT