Loading...
'आवारापन 2' से इमरान हाशमी का दर्दभरा गाना जारी, अरिजीत सिंह की आवाज बना देगी दीवाना

'आवारापन 2' से इमरान हाशमी का दर्दभरा गाना जारी, अरिजीत सिंह की आवाज बना देगी दीवाना

Jul 21, 2026
12:53 pm

क्या है खबर?

इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित इस एक्शन रोमांटिक ड्रामा में उनके साथ दिशा पाटनी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। कुछ दिन पहले निर्माताओं ने पहला गाना 'वे जुनून' जारी किया था, जिसे लाेगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हुई। अब फिल्म से दूसरा गाना 'ये आवारापन' जारी किया गया है। आशिकों के दिलों को चीरकर रख देने वाला इमरान का ये गाना यूट्यूब पर उपलब्ध है।

फिल्म

अरिजीत सिंह की दमदार आवाज ने गाने में लगाया चार चांद

'ये आवारापन' गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी दमदार आवाज दी है, जो साल की शुरुआत में गायिकी से संन्यास लेने के बाद उनकी बॉलीवुड में वापसी का प्रतीक है।

संगीत अमाल मलिक ने दिया है और बोल रश्मी विराग ने लिखे हैं। ये यकीनन तौर पर आशिकों का एंथम बनने के लिए तैयार है।

फिल्म में शबाना आजमी, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

ये 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT