इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' का मोशन-पोस्टर जारी, जेनेलिया संग जमेगी जोड़ी
क्या है खबर?
इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर G9' इस महीने सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी यह एक्शन-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। इसमें इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य किरदार में हैं। फिल्म से अब तक कई गानों को जारी किया जा चुका है और अब निर्माताओं ने नया मोशन-पोस्टर रिलीज किया। इसमें अभिनेता की दमदार झलक के साथ धमाकेदार एक्शन होने का संकेत भी मिलता है।
रिलीज
आयुष्मान को टक्कर देने आएगी इमरान की 'गनमास्टर G9'
फिल्म का मोशन-पोस्टर इमरान के किरदार के गुस्सैल अवतार की एक झलक देता है। बैकग्राउंड में एक तीव्र संगीत को शामिल किया गया है।
अभिनेता का डायलॉग भी शामिल है जिसमें वह कहते हैं, "मेरे इश्क की दुनिया में आओगे तो इस दुनिया से जाओगे।"
अपारशक्ति खुराना भी 'गनमास्टर G9' में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। यह 27 नवंबर को सिनेमाघरों का रुख करेगी। इसका सामना आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के साथ होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए मोशन-पोस्टर
EMRAAN HASHMI IS 'GUNMAASTER G9' – NEW POSTER UNVEILED – 27 NOV 2026 RELEASE... While the songs of #GunmaasterG9 have already become chartbusters, the makers have now unveiled a striking new solo poster featuring #EmraanHashmi, offering a glimpse into the film’s gritty,… pic.twitter.com/6Np4XbbCny
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 5, 2026