LOADING...
एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी, बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 10 करोड़ 
एल्विश यादव को बिश्नोई गैंग से धमकी

एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी, बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 10 करोड़ 

May 10, 2026
09:59 am

क्या है खबर?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'बिग बॉस OTT 2' के विजेता एल्विश यादव फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई विवाद नहीं बल्कि उन्हें मिली एक गंभीर धमकी है। एल्विश ने गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी देने का मैसेज मिला है। हैरानी की बात ये है कि धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है।

धमकी

एल्विश के साथ परिवार भी निशाने पर

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, एल्विश को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है। यह धमकी भरा संदेश एल्विश के मैनेजर को भेजा गया था, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने शिकायत दर्ज कर औपचारिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, एल्विश को मिली ये धमकी काफी गंभीर है, क्योंकि धमकी भरे संदेश न केवल उनके मैनेजर को, बल्कि उनके पिता को भी भेजे गए थे।

चेतावनी

'2 दिन में दो 10 करोड़ वरना...'

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, धमकी देने वाले ने अपनी पहचान रणदीप मलिक के रूप में बताई है और दावा किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। मैसेज में साफ तौर पर कहा गया है कि 2 दिन के भीतर 10 करोड़ रुपये की रकम दी जाए, वरना इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। गुरुग्राम पुलिस अब इस 'रणदीप मलिक' नाम के व्यक्ति की तलाश और व्हाट्सएप नंबर की जांच में जुट गई है।

Advertisement

जांच

क्या पिछले साल हुई गोलीबारी से जुड़े हैं इस धमकी के तार?

एल्विश की शिकायत पर गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस फिलहाल उस विदेशी नंबर को ट्रैक करने की कोशिश कर पता लगा रही है कि क्या इस धमकी का संबंध पिछले साल (अगस्त 2025) एल्विश के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना से है।

Advertisement

गोलीबारी की घटना

पिछले साल अगस्त में हुई थी एल्विश के घर पर 30 राउंड फायरिंग

ये नई धमकी अगस्त, 2025 में एल्विश के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के कुछ महीनों बाद आई है। उस वक्त अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद एल्विश के पिता राम अवतार यादव ने बताया था कि उनके घर पर लगभग 25-30 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। गनीमत रही कि उस हमले में कोई घायल नहीं हुआ था।

Advertisement