Loading...
तेजस्वी प्रकाश पर एल्विश का तीखा तंज- पैसा सही जगह लगाओ, PR पर बर्बाद मत करो

तेजस्वी प्रकाश पर एल्विश का तीखा तंज- पैसा सही जगह लगाओ, PR पर बर्बाद मत करो

Sep 04, 2026
12:40 pm

क्या है खबर?

रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' में तेजस्वी प्रकाश को 'भाभी' कहने वाले एल्विश यादव संग अब उनके रिश्ते कड़वे हो चुके हैं। 'प्लेग्राउंड सीजन 5' में स्क्वाड लीडर्स के रूप में दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया है। हाल ही में तेजस्वी ने एलविश पर 'व्यूज के लिए गंदा कंटेंट बनाने' का तंज कसा, जिसके बाद एक लीक वीडियो में एल्विश अभद्र भाषा इस्तेमाल करते दिखे। अब एल्विश ने कहा है कि तेजस्वी महिला होने का फायदा उठा रही हैं।

पलटवार

"झूठे इंटरव्यू और फैंस का अपमान बर्दाश्त नहीं"

'प्लेग्राउंड सीजन 5' के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एल्विश ने एक्स पर लिखा, 'अगर कोई नेशनल टीवी पर मेरे खिलाफ 'लड़का-लड़की' की बात बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगाे तो मैं यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगा। हर बात में लिंग का मुद्दा बीच में लाना सही नहीं है। स्थिति जैसी थी, मैंने उसी भाषा में जवाब दिया। झूठे इंटरव्यू देना और मेरे फैंस के बारे में बदतमीजी से बात करना कतई बर्दाश्त के बाहर है।'

हमला

तेजस्वी से गाली-गलौज वाले लीक वीडियो पर एल्विश का बड़ा तंज

एल्विश शो में तेजस्वी से साथ हुई उस विवादित झड़प का जिक्र कर रहे थे, जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक शब्द कहे थे। वायरल क्लिप में उन्हें अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुना गया, जिससे गुस्से में आकर तेजस्वी ने तुरंत टोकते हुए कहा, "तुम मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते।"

वीडियो लीक होने से पहले दिए इंटरव्यू का हवाला देते हुए एल्विश बोले, "मैं तुम्हें बेहतर इन्वेस्टमेंट प्लान दूंगा ताकि पैसा सही जगह लगे, इसे PR पर बर्बाद मत करो।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

एल्विश यादव का तेजस्वी प्रकाश पर पलटवार

ADVERTISEMENT

दो टूक

हर बात में नारीवाद घसीटना सही नहीं- एल्विश

एल्विश ने आगे लिखा, 'मैंने समझ लिया है कि किसे कितनी अहमियत देनी चाहिए। अगर खुद के लिए और अपने फैंस के लिए खड़े होना गलत है तो मैं 'गलत' ठहराए जाने के लिए तैयार हूं। जो गलत है, वो गलत है। सच कहूं तो हर बात में नारीवाद को बीच में घसीटना सही नहीं। अगर आप सचमुच नारीवाद पर भरोसा रखती हैं तो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करें और इसकी शुरुआत खुद को मजबूत बनाने से करें।'

तकरार

सोशल मीडिया पर भिड़े दोनों के फैंस

इस विवाद ने इंटरनेट को 2 खेमों में बांट दिया है, जहां दोनों कलाकारों के फैंस आपस में भिड़ गए हैं।

एक तरफ जहां एलविश ने खुले तौर पर लीक वीडियो पर अपना बयान देकर अपनी बात रख दी है, वहीं तेजस्वी ने इस पूरे मामले पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। हालांकि, एक्स पर तेजस्वी के फैंस लगातार उनका बचाव करने में जुटे हैं और एल्विश के रवैये को गलत ठहरा रहे हैं।

ADVERTISEMENT