एकता कपूर ने 'नागिन 7' पर दिया ऐसा अपडेट, सुनकर टूट जाएगा फैंस का दिल
क्या है खबर?
एकता कपूर का सुपरनैचुरल टीवी शो 'नागिन' पिछले कई साल से दर्शकाें का मनोरंजन करता आ रहा है। दिसंबर, 2025 में इसका 7वां सीजन शुरू हुआ था, जिसे दर्शकाें से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। टीवी अभिनेत्री और 'बिग बॉस' सीजन 16 का हिस्सा रहीं प्रियंका चाहर चौधरी इसमें मुख्य किरदार निभा रही हैं। हाल ही में, एकता ने शो के फिनाले पर अपडेट दिया है। साथ ही बताया कि इसे क्यों इतनी जल्दी खत्म किया जा रहा है।
वीडियो
जन्मदिन पर आएगा शो का आखिरी एपिसोड
एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया और बताया कि 'नागिन 7' खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा, "मैं 'नागिन' के बारे में कुछ अपडेट देने आई हूं। दोस्तों, मैंने कल वो पोस्ट किया था और मुझे एहसास नहीं था कि हम अचानक शो को खत्म कर रहे हैं, लेकिन हां, चैनल के अनुरोध के कारण हमें अप्रैल में शो खत्म करना था। अब हम इसे मेरे जन्मदिन (7 जून, 2026) पर खत्म कर रहे हैं।"
कारण
30 एपिसोड बनाने की थी योजना
एकता ने बताया कि 'नागिन 7' को पहले कम समय के लिए तैयार किया गया था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा, "नागिन के किसी भी सीज़न की ऐसी योजना नहीं थी। यह सिर्फ 30 एपिसोड का होना था। लेकिन हमने इसे 48 एपिसोड तक बढ़ा दिया और फिर हम अगले साल वापस आएंगे।" उनकी बातों से यही लगता है कि अगले साल 'नागिन' का 8वां सीजन लौटेगा। यह शो कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसाीरित होता है।