Loading...
एकता कपूर का बड़ा दांव, यूट्यूब पर खोला 5 नए शो और 200 एपिसोड्स का पिटारा
यूट्यूब पर एकता कपूर का बड़ा दांव

एकता कपूर का बड़ा दांव, यूट्यूब पर खोला 5 नए शो और 200 एपिसोड्स का पिटारा

Sep 04, 2026
06:39 pm

क्या है खबर?

एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स और यूट्यूब इंडिया की MD गुंजन सोनी के बीच एक ऐतिहासिक साझेदारी हुई है। इस महा-डील के तहत यूट्यूब पर बालाजी के 5 नए शो और लगभग 200 एक्सक्लूसिव एपिसोड रिलीज किए जाएंगे। टीवी और OTT पर सफलता का परचम लहराने के बाद, एकता का ये बड़ा कदम भारत के डिजिटल मनोरंजन बाजार में क्रांति लाने वाला माना जा रहा है। यह पार्टनरशिप दर्शकों को हाई-क्वालिटी ओरिजिनल कंटेंट बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध कराएगी।

डील

यूट्यूब इंडिया और बालाजी के बीच तगड़ी साझेदारी

टीवी क्वीन एकता कपूर (बालाजी टेलीफिल्म्स) और यूट्यूब इंडिया की MD गुंजन सोनी ने एक ऐतिहासिक डिजिटल साझेदारी का खुलासा किया है।

पारंपरिक टीवी से दूरी बना रहे दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बालाजी टेलीफिल्म्स यूट्यूब पर 5 नए ओरिजिनल शो और करीब 200 एपिसोड्स स्ट्रीम करेगा।

वैराइटी को दिए इंटरव्यू में दोनों ने बताया कि ये रणनीतिक कदम भारतीय डिजिटल एंटरटेनमेंट के परिदृश्य को बदलने और दर्शकों को मुफ्त, हाई-क्वालिटी कंटेंट देने के लिए उठाया गया है।

शोे

यूट्यूब पर मुफ्त में दिखेंगे एकता कपूर के हिट शोज

इस समझौते के तहत एकता कपूर नाटकों की कहानी और निर्माण संभालेंगी और इसका मालिकाना हक भी उन्हीं के पास रहेगा।

उधर यूट्यूब इन नाटकों को दुनियाभर में दिखाने और विज्ञापनों से कमाई का काम देखेगा। इसमें 'हक से 2', 'फिर प्यार की यह कहानी सुनो' और 'कहने को हमसफर है 4' जैसे लोकप्रिय शो शामिल हैं।

बेहतरीन 4K क्वालिटी में बने ये सभी शो आने वाले त्योहारों के मौसम से यूट्यूब पर मुफ्त में देखे जा सकेंगे।

ADVERTISEMENT

फायदा

मालिकाना हक भी पास और कमाई का भी बड़ा मौका

एकता बोलीं, "भारत में यूट्यूब का विकास और लोगों की इसमें रुचि साबित करती है कि दर्शकों की पसंद तेजी से बदली है। मौजूदा दर्शक एक निश्चित समय पर टीवी देखने के बजाय अपनी सुविधानुसार और पसंद का कंटेंट देखना ज्यादा पसंद करता है।"

एकता का कंटेंट सीधा 7.5 करोड़ परिवारों के लिविंग रूम तक पहुंचेगा। बालाजी को अपने शोज का मालिकाना हक रखते हुए यूट्यूब के विशाल वैश्विक नेटवर्क और विज्ञापनों के जरिए कमाई का बड़ा जरिया भी मिलेगा।

ADVERTISEMENT