एकता कपूर का बड़ा धमाका, साजिद खान के साथ मिलकर नई हॉरर फिल्म का ऐलान
क्या है खबर?
एकता कपूर इस साल 'भूत बंगला' और 'द वन' जैसी हॉरर फिल्में लाकर धमाल मचा चुकी हैं। अब उन्हाेंने अपनी एक और हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉररिन' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इसके लिए उन्होंने निर्माता अमर बुटाला और निर्देशक साजिद खान से हाथ मिलाया है। फिल्म का निर्माण जय हो मीडिया वेंचर्स प्रोडक्शन और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले किया जाएगा। इस परियोजना के जरिए एकता ने एक बार फिर हॉरर शैली में वापसी की है।
परियोजना
हॉरर फिल्म से फिर सिनेमाघरों में मचेगा तहलका
इस कोलेबोरेशन से हिंदी सिनेमा में अनुभव रखने वाले 3 नाम सामने आए हैं।
जहां एकता ने अलग-अलग जॉनर की कई सफल फिल्मों का समर्थन किया है, तो वहीं अमर 'बजरंगी भाईजान', 'केसरी' और 'मिशन मजनू' से जुड़े रहे हैं। साजिद को 'हे बेबी' और 'हाउसफुल' के निर्देशन के लिए जाना जाता है।
फिल्म का मोशन-पोस्टर एक डरावनी झलक पेश करता है। हालांकि, अन्य जानकारी को अभी गुप्त रखा गया है।
'हीरो की हॉररिन' 2027 में सिनेमाघरों का रुख करेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
EKTAA R KAPOOR - AMAR BUTALA UNVEIL TITLE OF SAJID KHAN'S NEXT DIRECTORIAL – 'HERO KI HORRORINE' MOTION POSTER UNVEILED... This Friday the 13th, meet #HeroKiHorrorine.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 13, 2026
Producers Ektaa R Kapoor and Amar Butala have unveiled the title of their upcoming film, directed by Sajid… pic.twitter.com/QOzmbDWJVR