NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / टीवी शो 'नागिन' में नजर आ सकती हैं रुबीना, एकता कपूर ने दिया ऑफर!
    अगली खबर
    टीवी शो 'नागिन' में नजर आ सकती हैं रुबीना, एकता कपूर ने दिया ऑफर!

    टीवी शो 'नागिन' में नजर आ सकती हैं रुबीना, एकता कपूर ने दिया ऑफर!

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 19, 2021
    07:07 pm

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी जीतने के बाद अभिनेत्री रुबीना दिलैक के पास एक के बाद एक ऑफर आ रहे हैं। अब खबर है कि उन्हें एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो 'नागिन' के नए सीजन का प्रस्ताव मिला है।

    एकता ने इस सिलसिले में उनसे बातचीत की है। अगर 'नागिन' सीरीज में रुबीना की एंट्री हो जाती है तो यह खबर उनके प्रशंसकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    दिलचस्पी

    रुबीना को नई नागिन बनाना चाहती हैं एकता

    'बिग बॉस' के घर पर दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब रुबीना छोटे पर्दे पर फिर अपना जलवा बिखेरती नजर आ सकती हैं।

    फिल्मी बीट के मुताबिक उन्हें एकता कपूर ने 'नागिन 6' का प्रस्ताव दिया है। एकता, रुबीना को नई नागिन बनाना चाहती हैं। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

    जब 'बिग बॉस 14' में एकता कपूर बतौर गेस्ट पहुंची थीं, तब उन्होंने रुबीना संग काम करने की इच्छा जताई थी।

    अन्य शो

    'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में भी हो सकती है रुबीना की एंट्री

    रुबीना ने 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में मुख्य भूमिका निभाई थी। अब वह फिर इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।

    दरअसल, रुबीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। फैंस का मानना है कि यह लुक उन्होंने सौम्या की भूमिका के लिए अपनाया है। शक्ति के पहले सीजन में रुबीना के किरदार का नाम सौम्या ही था।

    रुबीना को 'खतरों के खिलाड़ी 11' और डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 10' का प्रस्ताव भी मिला है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए रुबीना की तस्वीर

    Instagram post

    A post shared by rubinadilaik on March 19, 2021 at 3:01 pm IST

    हालिया काम

    म्यूजिक वीडियो 'मरजानिया' को लेकर सुर्खियों में हैं रुबीना

    बीते गुरुवार को ही रुबीना का म्यूजिक वीडियो 'मरजानिया' रिलीज हुआ है। इसमें वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आई हैं। गाने में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आई है।

    इस गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यही वजह है कि रिलीज होते ही यूट्यूब पर इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

    इसमें रुबीना-अभिनव की प्यार भरी नोकझोंक और तकरार को दिखाया गया है। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है।

    शो की लोकप्रियता

    'नागिन' सीरीज ने खूब बटोरा दर्शकों का प्यार

    टीवी की दुनिया में 'नागिन' एक अलग ही कहानी लेकर आया है। यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि इसके पांच सीजन आ चुके हैं।

    घर, गृहस्थी, कॉमेडी और लव स्टोरी के बाद एकता एक अलग ही स्टोरी सामने लेकर आईं और दर्शकों को उनका यह प्रयोग अच्छा लगा।

    'नागिन' के पहले सीजन में मौनी रॉय ने अहम भूमिका निभाई थी। प्रेम, दुश्मनी और बदले की कहानी के साथ 'नागिन 5' ने भी दर्शकों को खूब लुभाया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    एकता कपूर

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' की पकड़ बरकरार, 50 करोड़ रुपये की ओर कमाई राजकुमार राव
    परप्लेक्सिटी ने AI टूल 'लैब्स' किया लॉन्च, रिपोर्ट और चार्ट कर सकेगा तैयार  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    स्विट्जरलैंड में विशाल ग्लेशियर टूटकर ढहा, पूरा गांव मलबे में दफन स्विट्जरलैंड
    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव

    टीवी शो

    महिलाओं पर मुकेश खन्ना का विवादित बयान, बोले- औरतों का काम करना है #MeToo की वजह मनोरंजन
    'KBC 12' को मिली इस सीजन की अपनी पहली करोड़पति; क्या जीतेंगी सात करोड़? मनोरंजन
    कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे का निधन, बोले- जन्मदिन पर ऐसा सरप्राइज देते हैं क्या? बॉलीवुड समाचार
    'बालिका वधु' अभिनेत्री अविका गौर को 'रोडीज' के एक्स-कंटेस्टेंट में मिला सच्चा प्यार, शेयर की तस्वीरें मनोरंजन

    एकता कपूर

    पत्रकारों ने किया कंगना को बायकॉट करने का फैसला, जानें क्या है मामला बॉलीवुड समाचार
    पत्रकार से विवाद पर आया कंगना का वीडियो, कहा- 'नहीं मांगूगी माफी, प्लीज मुझे बैन करो' बॉलीवुड समाचार
    कसौटी... के बाद अपने इस फेमस सीरियल का रीबूट बनाने जा रहीं एकता कपूर बॉलीवुड समाचार
    जानिए कब रिलीज़ होगी राजकुमार राव और नुसरत भरुचा की 'तुर्रम खान' बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025