LOADING...
फिल्म 'एक दिन' का नया ट्रेलर जारी, प्यार और दर्दनाक मोड़ को दिखाती है कहानी

फिल्म 'एक दिन' का नया ट्रेलर जारी, प्यार और दर्दनाक मोड़ को दिखाती है कहानी

Apr 16, 2026
01:58 pm

क्या है खबर?

जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'एक दिन' लंबे समय से लोगों का ध्यान खींच रही है। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री बॉलीवुड में अपना पहला कदम रख रही हैं। इसका टीजर और ट्रेलर पहले जारी हो चुके हैं। 16 अप्रैल को निर्माताओं ने एक और नया ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 'एक दिन' का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। निर्देशन की कमान सुनील पांडे ने उठाई है।

ट्रेलर

प्यार, सुकून और दर्दनाक मोड़... साई के प्यार में तड़पते दिखे जुनैद

ट्रेलर पुराने दौर के मासूम प्यार की कहानी दिखाता है। जुनैद ने एक ऐसे शर्मीले लड़के का किरदार निभाया है, जो मीरा (पल्लवी) से प्यार करता है, लेकिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से झिझकता है। वह एक दिन के लिए ही सही, लेकिन मीरा को पाना चाहता है। कहानी में प्यार है, सुकून का एहसास और एक दर्दनाक मोड़ भी है, जो दर्शकों को इसे देखने के लिए मजबूर करेगा। फिल्म 1 मई, 2026 को रिलीज हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'एक दिन' का ट्रेलर

Advertisement