NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: दुलकर की ये फिल्में देख आप भी हो जाएंगे उनके दीवाने, जानिए कहां देखें
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: दुलकर की ये फिल्में देख आप भी हो जाएंगे उनके दीवाने, जानिए कहां देखें
    दुलकर सलमान ने इन फिल्मों से जीता दिल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@dqsalmaan)

    जन्मदिन विशेष: दुलकर की ये फिल्में देख आप भी हो जाएंगे उनके दीवाने, जानिए कहां देखें

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 28, 2023
    07:30 am

    क्या है खबर?

    दुलकर सलमान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से न सिर्फ मलयालम सिनेमा, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक खास जगह बनाई है।

    मलयालम सुपरस्टार ममूटी के बेटे दुलकर ने 2012 में फिल्म 'सेकेंड शो' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    दुलकर 28 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए उनकी उन फिल्मों के बारे में जानें, जिनमें उनकी तारीफ में दर्शकों ने जमकर कसीदे पढ़े।

    #1

    'उस्ताद होटल'

    यह फिल्म 3 राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है। इसे कन्नड़ में 'गौडरू होटल' के नाम से बनाया गया था। फिल्म को तेलुगु में 'जनता होटल' के नाम से डब और रिलीज किया गया था।

    'उस्ताद होटल' में दुलकर ने एक ऐसे लड़के की भूमिका निभाई थी, जो ब्रिटेन जाकर प्रोफेशनल शेफ बनना चाहता है, लेकिन कुछ परिस्थितियाें के कारण ऐसा नहीं हो पाता।

    IMDb पर इस फिल्म को 8.2 रेटिंग मिली है। यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर है।

    #2

    'बैंगलोर डेज'

    दुलकर की इस फिल्म को ĪMDb पर 8.3 रेटिंग मिली है। अंजली मेनन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भी उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था।

    8 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 45 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

    इस फिल्म की कहानी 3 चचेरे भाई-बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कि बैंगलोर जाकर अपने बचपन का सपना पूरा करना चाहते हैं।

    यह फिल्म भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #3

    'महानती'

    दुलकर के करियर की बेहतरीन फिल्मों की बात हो तो भला नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'महानती' को कैसे भूल सकते हैं। इस फिल्म में उनके साथ कीर्ति सुरेश, सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा नजर आए थे।

    इस फिल्म में भारतीय अभिनेत्री सावित्री की कहानी दिखाई गई थी और दुलकर ने इसमें उनके पति जैमिनी गणेशन की भूमिका निभाई थी।

    IMDb पर इसे 8.4 रेटिंग मिली है।

    अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म देखी जा सकती है।

    #4

    'कम्मट्टीपदम'

    इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन राजीव रवि ने किया था। फिल्म में दुलकर का अभिनय इतना शानदार था कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का केरल स्टेट फिल्म पुरस्कार भी मिला था।

    यह कृष्णन नाम के लड़के की कहानी है, जिसे कम्मट्टीपदम वापस लौटकर आना पड़ता है, क्योंकि उसका दोस्त उसे मदद के लिए कॉल करता है। एक्शन और रोमांच से भरपूर यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    IMDb पर इस फिल्म को 8 रेटिंग दी गई है।

    #5

    'चार्ली'

    यह एडवेंचर ड्रामा फिल्म 2015 में आई थी। फिल्म में दुलकर के साथ अभिनेत्री पार्वती ने मुख्य भूमिका निभाई थी और दुलकर को चार्ली के किरदार में देखा गया था।

    इसमें अपने दमदार प्रदर्शन के लिए दुलकर ने फिर केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया था। इस मलयालम फिल्म का बाद में तमिल और मराठी में रीमेक बनाया गया।

    IMDb पर इस फिल्म को भी 8 रेटिंग मिली है।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दुलकर सलमान
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    मलयालम सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    दुलकर सलमान

    #TheZoyaFactorReview: दुलकर सलमान ने किया इंप्रेस, जानिए कैसी है सोनम कपूर की फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' बॉलीवुड समाचार
    महिला पत्रकार ने दुलकर सलमान पर लगाया बॉडी शेमिंग का आरोप, अभिनेता ने मांगी माफी बॉलीवुड समाचार
    डायना पेंटी करने जा रही हैं मलयालम सिनेमा में डेब्यू, इस अभिनेता के साथ आएंगी नजर! बॉलीवुड समाचार
    आर बाल्की की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे दुलकर सलमान मुंबई

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    राम चरण की बहन निहारिका कोनिडेला ने किया तलाक का ऐलान, जानिए पोस्ट में क्या लिखा मनोरंजन
    जयम रवि ने किया नई पैन इंडिया फिल्म 'जिनी' का ऐलान, मुख्य भूमिका में 3 अभिनेत्रियां आगामी फिल्में
    फिल्म 'सालार' का टीजर रिलीज, प्रभास के धांसू अवतार ने उड़ाए होश प्रभास
    शनाया कपूर चलीं साउथ, पैन इंडिया फिल्म से शानदार शुरुआत; मिला सुपरस्टार मोहनलाल का साथ शनाया कपूर

    मलयालम सिनेमा

    90 के दशक के चर्चित विलेन और लोकप्रिय मलयालम अभिनेता रिजाबावा का निधन मनोरंजन
    दिसंबर से फिल्म 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं अजय देवगन बॉलीवुड समाचार
    मलयालम फिल्म 'जोसेफ' के हिंदी रीमेक में रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर बन सकते हैं सनी देओल बॉलीवुड समाचार
    रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुई दुलकर सलमान की फिल्म 'कुरूप' बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025