Loading...
खुशाली कुमार की 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

खुशाली कुमार की 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Jul 16, 2026
12:42 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री खुशाली कुमार की आगामी फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' एक पारिवारिक मनोरंजन ड्रामा है, जिसका पहला पोस्टर पिछले महीने सोशल मीडिया पर जारी हुआ था। 16 जुलाई को निर्माताओं ने फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर भी यूट्यूब पर जारी कर दिया है। आकाशदित्य लामा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा दिया गया है।

ट्रेलर

ड्रामा, कॉमेडी और अफरा-तफरी से भरपूर है कहानी

'दुल्हनिया ले आएगी' की कहानी बरेली में रहने वाली एक ऐसी लड़की नव्या (खुशाली) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 32 की उम्र में शादी के दबाव से जूझ रही है।

ट्रेलर में दिखाया जाता है कि परिवार की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए वह खुद अपना दूल्हा ढ़ढने निकलती है और यहीं से कहानी में खूब सारा ड्रामा, काॅमेडी और अफरा-तफरी का माहौल शुरू होता है।

फिल्म 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT