LOADING...
दुआ लीपा ने सैमसंग पर ठोका मुकदमा, दिग्गज टेक कंपनी को 125 करोड़ का कानूनी झटका
दुआ लीपा बनाम सैमसंग, 125 करोड़ का केस

दुआ लीपा ने सैमसंग पर ठोका मुकदमा, दिग्गज टेक कंपनी को 125 करोड़ का कानूनी झटका

May 10, 2026
03:47 pm

क्या है खबर?

अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार दुआ लीपा और टेक दिग्गज सैमसंग के बीच कानूनी जंग छिड़ गई है। दरअसल, दुआ ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है कि सैमसंग ने उनके नाम, छवि और लोकप्रियता का इस्तेमाल अपने विज्ञापनों और प्रचार के लिए उनकी स्पष्ट अनुमति के बिना किया। इस विवाद ने मनोरंजन और विज्ञापन जगत में कॉपीराइट और सेलेब्रिटी अधिकारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। आइए पूरा मामला विस्तार से जानें।

मुकदमा

दुआ ने सैमसंग पर ठोका 125 करोड़ रुपये का मुकदमा

वैरायटी के मुताबिक, दुआ ने कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी जिला न्यायालय में दक्षिण कोरियाई दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग पर लगभग 125 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि सैमसंग पिछले साल से अपने टीवी पैकेजिंग (डिब्बों) पर ऑस्टिन सिटी लिमिट्स फेस्टिवल में प्रस्तुति देती हुई दुआ की एक तस्वीर का इस्तेमाल कर रहा है। इस बारे में पता चलने पर उन्होंने कंपनी से संपर्क कर उस तस्वीर को हटाने का अनुरोध भी किया था।

फैसला

शांति से बात नहीं मानी तो दुआ लीपा ने कोर्ट में घसीटा

दुआ ने पहले शांति से बात सुलझाने की कोशिश की थी। उन्होंने सिर्फ अपनी फोटो हटाने का अनुरोध किया था, लेकिन सैमसंग ने उन्हें गंभीरता से लेने के बजाय उनके अनुरोध को ठुकरा दिया। इसका सीधा परिणाम ये हुआ कि दुआ को मजबूरन कानूनी रास्ता अपनाना पड़ा। अब ये मामला सिर्फ एक फोटो का नहीं, बल्कि 'सम्मान' और 'अधिकारों' की लड़ाई बन गया है। सैमसंग को उनकी बात न मानना अब बहुत महंगा पड़ सकता है।

Advertisement

आरोप

सैमसंग ने दुआ को न तो पैसा दिया और ना ही उनकी अनुमति ली

शिकायत के मुताबिक, सैमसंग ने एक बड़े मार्केटिंग अभियान के लिए दुआ के चेहरे का इस्तेमाल उनकी जानकारी के बिना किया। इसके लिए न तो उन्हें कोई पैसा दिया गया और ना ही उनकी राय ली गई। इस विज्ञापन पर दुआ का कोई कंट्रोल नहीं था। शिकायत में ये भी साफ किया गया है कि दुआ ने इस काम के लिए कभी अनुमति नहीं दी थी और अगर उनसे पूछा भी जाता तो वो कभी इसके लिए हां नहीं कहतीं।

Advertisement

शिकायत

सैमसंग पर दुआ लीपा के नाम से मुनाफा कमाने का आरोप

मुकदमे में आरोप है कि सैमसंग, दुआ की तस्वीर का इस्तेमाल मुनाफा कमाने के लिए कर रहा है, जबकि तस्वीर का कॉपीराइट उनके पास है। शिकायत में कहा गया कि लोग दुआ की तस्वीर देखकर सैमसंग के टीवी खरीद रहे हैं। इसके सबूत के तौर पर एक्स के कुछ पोस्ट का हवाला भी दिया गया है। एक यूजर ने लिखा, 'मेरा टीवी खरीदने का इरादा नहीं था, लेकिन बॉक्स पर दुआ की फोटो देख इसे खरीद लिया।'

सबूत

दुआ ने कोर्ट में पेश किए सैमसंग के खिलाफ सबूत

एक अन्य यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि दुआ की तस्वीर ही उनके लिए टीवी खरीदने की पर्याप्त वजह थी। शिकायत में तर्क दिया गया है कि दुआ एक प्रीमियम ब्रांड हैं और चुनिंदा कंपनियों के साथ ही काम करती हैं। ऐसे में सैमसंग की इस हरकत से उनकी ब्रांड वैल्यू को नुकसान पहुंचा है। साथ ही पॉप स्टार के चेहरे का इस्तेमाल कॉपीराइट, पब्लिसिटी कानून और ट्रेडमार्क नियमों का उल्लंघन बताया गया है।

Advertisement