Loading...
'दृश्यम 3' रिव्यू: क्या तीसरी बार दिल जीत पाया 'सलगांवकर परिवार'? आया जनता का फैसला
'दृश्यम 3' देखने के बाद जनता ने अपनी राय दी

'दृश्यम 3' रिव्यू: क्या तीसरी बार दिल जीत पाया 'सलगांवकर परिवार'? आया जनता का फैसला

Oct 02, 2026
01:31 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है। 2015 में 'दृश्यम' और 2022 में 'दृश्यम 2' ने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। लोगों के इसी भरोसे को देखते हुए निर्देशक अभिषेक पाठक फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी लाए। साथ में, 'सलगांवकर परिवार' और उसकी 11 साल पुरानी कानूनी लड़ाई भी लौटी। फिल्म का पहला शो देखने के बाद दर्शकों ने अपना फैसला सोशल मीडिया पर रखना शुरू कर दिया है। आइए देखें उनकी प्रतिक्रियाएं।

निर्देशन

अभिनेष के निर्देशन की जमकर हो रही तारीफ

'दृश्यम 3' देखने के बाद निर्देशक को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की राय सकारात्मक रही है। लोग निर्देशन की तारीफ कर रहे हैं और 2 साल का समय स्क्रीनप्ले पर लगाने के लिए सराहना कर रहे हैं।

एक यूजर ने फिल्म के पहले भाग की तारीफ करते हुए लिखा, 'अभिषेक पाठक की पटकथा और निर्देशन बेमिसाल है। मुझे इसी तरह के तनाव की उम्मीद थी। अजय देवगन और जयदीप अहलावत.. दोनों ने साथ में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

अभिनय

अभिनय के मामले में भी फिल्म पास हुई

दर्शकों के मुताबिक, अजय ने शानदार अभिनय किया है। निर्देशक ने न सिर्फ उनकी आंखों के इंटेंस एक्सप्रेशंस का बेहतरीन इस्तेमाल किया, बल्कि जयदीप और प्रकाश राज जैसे नए किरदारों को लाकर फिल्म का रोमांच दोगुना कर दिया।

एक यूजर ने लिखा, 'क्या जबरदस्त फिल्म बना दी। 1 सेकंड पलक नहीं झपकी.. इंटरवल हुआ है और क्या ही आग लगा दी फिल्म ने। जयदीप बवाल लगे हैं।'

एक ने यह तक कह दिया कि फिल्म 600 करोड़ से ज्यादा कमाएगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रतिक्रिया

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए एक अन्य प्रतिक्रिया

नतीजा

क्या दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी फिल्म?

कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म का पहला भाग ज्यादा दमदार है। यह कहानी को ज्यादा संतुलित, मजबूत और दिलचस्प बनाता है। वहीं, दूसरा भाग कोर्टरूम ड्रामा और कानूनी दांव-पेचों में थोड़ा उलझ जाता है।

हालांकि, क्लाइमेक्स देखने के बाद दर्शकों की यह शिकायत दूर हो रही है।

कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर 'दृश्यम 3' को एक बड़ी ब्लॉकबस्टर के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह कितनी असरदार साबित होती है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रतिक्रिया

ADVERTISEMENT