LOADING...
'दृश्यम 3' के आते ही थर्राया बॉक्स ऑफिस, 'पति पत्नी और..' और 'करुप्पू' का बिगड़ा खेल
'दृश्यम 3' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

'दृश्यम 3' के आते ही थर्राया बॉक्स ऑफिस, 'पति पत्नी और..' और 'करुप्पू' का बिगड़ा खेल

May 22, 2026
09:56 am

क्या है खबर?

मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले ही दिन फिल्म के आगमन से बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित पलट गया और कलेक्शन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एक तरफ आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने 7वें दिन सबसे कम कारोबार किया। वहीं दूसरी ओर, सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' की कमाई पर भी असर पड़ता दिखा है। आइए जानते हैं इन सभी फिल्मों का कलेक्शन।

कारोबार

'दृश्यम 3' ने पहले ही दिन दोहरे आंकड़ों में की कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने रिलीज के पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिखाया है। इसमें सबसे ज्यादा कलेक्शन मलयालम भाषा के जरिए हुआ है जो 13.70 करोड़ रुपये है। कन्नड़ में इसने 20 लाख, तमिल में 45 लाख और तेलुगु में 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार शामिल है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म तगड़ा कलेक्शन करेगी।

अन्य फिल्में

'पति पत्नी और..' और 'करुप्पू' का कलेक्शन

'पति पत्नी और वो दो' ने 7वें दिन 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 29 करोड़ रुपये हो गया है। सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' पहले ही 100 करोड़ी बन चुकी थी। 7वें दिन इसने 10.70 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो अन्य दिनों के मुकाबले सबसे कम कलेक्शन है। इसका कुल कलेक्शन 114.05 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि इन फिल्मों की मुश्किलें बढ़ाने अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' 22 मई को रिलीज हो गई है।

Advertisement