'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5' के पहले एपिसोड में कौन होंगे मेहमान?
क्या है खबर?
कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' अपने 5वें सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। हाल ही में, नेटफ्लिक्स इंडिया पर शो की स्ट्रीमिंग तारीख का ऐलान किया गया था। निर्माताओं ने बताया था कि यह सीजन 'हसी का त्यो-हाहा-हार' थीम पर केंद्रित होगा। उन्होंने बताया था कि 5वां सीजन कॉमेडी, त्योहारों और पारिवारिक मनोरंजन को एक साथ लाएगा। अब शो के पहले एपिसोड में आने वाले मेहमानों के नामों का खुलासा भी हो गया है।
शो
'दृश्यम 3' की कास्ट के साथ होगा शो का शुभारंभ
नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के 5वें सीजन में 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की स्टारकास्ट मेहमान होगी।
उन्होंने पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें कपिल के साथ अजय देवगन, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत दिख रहे हैं।
कैप्शन में लिखा, 'बूत मिल गया! पहले एपिसोड में दृश्यम: द कन्क्लूजन की कास्ट की एंट्री पक्की है।'
कपिल का यह शो 26 सितंबर से हर शनिवार रात 8 बजे आने के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Saboot mil gaya! Pehle episode mein Drishyam: The Conclusion ki cast ki entry pakki hai! 🤪
— Netflix India (@NetflixIndia) September 23, 2026
Watch The Great Indian Kapil Show on 26th September at 8 PM, only on Netflix. pic.twitter.com/o8wm5gAW0A