Loading...
अजय देवगन से लेकर तब्बू तक, जानिए 'दृश्यम 3' के लिए किसने ली कितनी रकम
'दृश्यम 3' की स्टार कास्ट की फीस का हुआ खुलासा

अजय देवगन से लेकर तब्बू तक, जानिए 'दृश्यम 3' के लिए किसने ली कितनी रकम

Sep 01, 2026
09:46 am

क्या है खबर?

'दृश्यम 3' साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में कई जाने-माने सितारे अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। ऐसे में रिलीज से पहले फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ी हुई है। आइए जानते हैं 'दृश्यम 3' के कलाकारों की फीस के बारे में।

#1 & #2

अजय देवगन और श्रिया सरन

'दृश्यम 3' में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वो विजय सालगांवकर का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में काम करने के लिए निर्माताओं ने अजय को 18 से 22 करोड़ रुपये दिए हैं। ऐसे में उन्हें सबसे ज्यादा फीस मिली है।

श्रिया सरन 'दृश्यम 3' में नंदिनी सलगांवकर का किरदार दोबारा निभाती नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस भूमिका के लिए 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये की फीस ली है।

#3 & #4

इशिता दत्ता और तब्बू

'दृश्यम 3' में इशिता दत्ता, अजय और श्रिया की ऑन-स्क्रीन बेटी अंजू सलगांवकर का किरदार निभाया है। इस फ्रैंचाइजी के पहले पार्ट से ही जुड़ी रहीं इस अभिनेत्री ने 50 लाख से 80 लाख रुपये कमाए हैं।

​​तब्बू क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' में मीरा देशमुख की भूमिका में वापसी करेंगी। खबरों के मुताबिक, इस किरदार के लिए उन्हें 2.5 करोड़ से 3.5 करोड़ रुपये मिले हैं।

ADVERTISEMENT

#5, #6 & #7

रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत

रजत कपूर की बात करें तो, वो फिल्म 'दृश्यम 3' में महेश देशमुख के किरदार में दिखाई देंगे। उन्हें इसके लिए कथित तौर पर 40 लाख से 70 लाख रुपये मिले हैं।

इस फिल्म में प्रकाश राज, इंद्रजीत शेट्टी के किरदार में नजर आएंगे। वहीं जयदीप अहलावत ,राजवीर सिंह तोमर की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, दोनों इस फिल्म में काम करने के लिए कितनी फीस ले रहे हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENT