NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / टीवी पर फिर देख पाएंगे 'रामायण', लॉकडाउन के कारण लिया गया फैसला
    अगली खबर
    टीवी पर फिर देख पाएंगे 'रामायण', लॉकडाउन के कारण लिया गया फैसला

    टीवी पर फिर देख पाएंगे 'रामायण', लॉकडाउन के कारण लिया गया फैसला

    लेखन भावना साहनी
    Mar 27, 2020
    12:27 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन के कारण घरों में रहना पड़ रहा है।

    ऐसे में लोगों ने एक बार फिर से 90 के दशक में दिखाई जाने वाली रामानंद सागर की 'रामायण' को पुर्नप्रसारित करने की मांग की है।

    अब जनता की डिमांड पर 28 मार्च से 'रामायण' का फिर से प्रसारण किया जाएगा।

    दूरदर्शन चैनल पर शनिवार सुबह 9 बजे इसका पहला एपिसोड पेश होगा।

    विचार

    प्रकाश जावडे़कर को भी पसंद आया आइडिया

    शनिवार से शुरू हो रही रामानंद सागर की 'रामायण' के रोजाना दो एपिसोड दिखाए जायेंगे।

    पहला एपिसोड सुबह 9 से 10 बजे और दूसरा रात 9 से 10 बजे तक दिखाया जाएगा।

    इस बात की जानकारी खुद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से बात करते हुए दी है।

    दरअसल, पिछले कुछ दिनों से घरों में बंद लोग सोशल मीडिया पर यूजर्स 'रामायण' को फिर से देखने की मांग कर रहे थे।

    यादें

    33 साल पहले हुआ था प्रसारण

    33 साल पहले प्रसारित होने वाली होने वाली इस 'रामायण' का लेखन और निर्देशन रामानंद सागर ने किया था।

    इसका पहला एपिसोड 25 जनवरी, 1987 को हुआ था। भगवान राम और माता सीता की इस कहानी को 78 कड़ियों में पेश किया गया था।

    इसके बाद 31 जुलाई, 1988 को इसका आखिरी एपिसोड दिखाया गया था।

    इसका प्रसारण हर रविवार को सुबह 9:30 बजे किया जाता था। इस शो ने दूरदर्शन पर एक इतिहास रच डाला था।

    आस्था

    रामायण के लिए ऐसी थी लोगों में भावनाएं

    उस समय 'रामायण' के लिए लोगों की दीवानगी का अंदाजा आज की पीढ़ी लगा ही नहीं सकती।

    'रामायण' शुरु होने से पहले लोग हाथ पैर धोकर टीवी के सामने हाथ जोड़कर बैठ जाते थे। चारों ओर सन्नाटा सा फैल जाता था और लोगों का ध्यान सिर्फ टीवी पर होता था।

    उस जमाने में कम ही लोगों के घरों में टीवी था। इसलिए लोग एक दूसरे के घर खासतौर पर 'रामायण' देखने जाते थे।

    जानकारी

    रामायण में नजर आए थे ये सितारे

    रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। जबकि दीपिका चिखालिया ने माता सीता, सुनील लहरी ने भगवान लक्ष्मण और दारा सिंह ने भगवान हनुमान की भूमिका अदा की थी।

    फैसला

    जीटीवी ने भी दिखाने शुरु किए पुराने शोज और वेबसीरीज

    आज के टीवी सीरीयल्स पहले जैसा कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। ऐसे में जीटीवी ने अब अपने शो शुरु करने का फैसला किया है।

    इसमें 'कसम से' और 'ब्रह्मराक्षस' शामिल हैं। इसके 25 मार्च से अलावा ALT बालाजी की वेबसीरीज का भी प्रसारण किया जाने लगा है।

    इसमें राम कपूर और साक्षी तंवर का 'कर ले तू भी मोहब्बत', शरमन और आशा का 'बरसात' और रोनित रॉय और मोना सिंह का 'कहने को हमसफर हैं' दिखाया जा रहा है।

    जानकारी

    लोग ढूंढ रहे हैं मनोरंजन का साधन

    इस लॉकडाउन की स्थिति में लोग किसी न किसी तरह अपना मनोरंजन कर रहे हैं। ताकि उनका मानसिक संतुलन स्थिर रहे।

    अब ऐसे में उनके पास घर के कुछ कामों के बाद टीवी देखने में और सोशल मीडिया के साथ काफी समय बिता रहे हैं।

    यही कारण कि लोगों ने अपने पसंदीदा शोज फिर से देखने की डिमांड करनी शुरु कर दी है।

    ऐसे में वह भी अपने आज के जमाने के बच्चों को भी 'रामायण' अच्छी तरह समझा पाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दूरदर्शन
    मनोरंजन
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    दूरदर्शन

    आज रात लॉन्च होगा ISRO का चंद्रयान-2, जानिये कब और कहां देखें लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश
    ISRO दे रहा चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग लाइव देखने का मौका, यहां करें रजिस्ट्रेशन आंध्र प्रदेश
    प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण नहीं करने के लिए दूरदर्शन की महिला अधिकारी निलंबित नरेंद्र मोदी

    मनोरंजन

    'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा पर डिजाइनर्स ने लगाया पैसे नहीं देने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    करिश्मा की बेटी ने किया एक्टिंग डेब्यू, अनन्या पांडे की बहन के निर्देशन में बनी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस के खौफ से आइसोलेशन में रखे गए अनूप जलोटा और दिलीप कुमार बॉलीवुड समाचार
    'कामयाब' के बाद अब मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: लॉकडाउन की स्थिति में भारत, कई राज्यों में जारी रहेगा जनता कर्फ्यू दिल्ली
    कोरोना वायरस: केजरीवाल ने किया लॉकडाउन का ऐलान, 31 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेगी दिल्ली भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: राजधानी दिल्ली समेत अब तक इन राज्यों में हुआ लॉकडाउन का ऐलान दिल्ली
    लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई, केंद्र सरकार का राज्यों को निर्देश दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025