गुलशन देवैया-रसिका दुगल की 'लिटिल थॉमस' से पहला गाना जारी, जानिए कब आएगी फिल्म
क्या है खबर?
गुलशन देवैया और रसिका दुगल की आगामी फिल्म 'लिटिल थॉमस' से पहला गाना जारी हो गया है। यह बच्चों पर आधारित एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कौशल ओझा ने किया है। इसे मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप का समर्थन मिला है। भारत में रिलीज से पहले, 'लिटिल थॉमस' को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल समेत कई बड़े अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सराहा जा चुका है। इस बीच, निर्माताओं ने 'दो गुना जिंदगी' शीर्षक वाला पहला गाना रिलीज किया है।
गाना
बेफिक्री और शांत आशाओं को दिखाता है ये गाना
'दो गुना जिंदगी', जंगली म्यूजिक द्वारा रिलीज किया है, जो गोवा में एक परिवार की छोटी-छोटी रोजमर्रा की जीत और शांत आशाओं को दर्शाता है। इसका फिल्मांकन 7 वर्षीय थॉमस (हृदांश पारेख) और उसके माता-पिता (गुलशन-रसिका) पर किया गया है।
गाने को आवाज राघव मेट्टल ने दी है और आदित्य एन व नयनतारा भटकल ने संगीत दिया है।
'लिटिल थॉमस' एक बच्चे और उसकी मासूम ख्वाहिशों पर आधारित दिल छूने वाली कहानी है। यह 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Double the dreams, double the joy, and a little more magic in every moment.
— Times Music (@TimesMusicHub) September 24, 2026
‘Do Guna Zindagi’ from Little Thomas, sung by Raghav Meattle and composed by Aditya N and Nayantara Bhatkal, written by Suresh Bhatia, captures seven-year-old Thomas’s excitement as he dreams of… pic.twitter.com/bYQiZpXgKI