गणपति पूजा में पहुंची दिशा पाटनी ने अपने पहनावे से खींचा ध्यान, लोगों का फूटा गुस्सा
क्या है खबर?
गणेश चतुर्थी के अवसर पर व्यवसायी मुकेश अंबानी ने मुंबई में गणपति पूजा का आयोजन किया। इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां पहुंची, जिनके लुक्स सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं। दिशा पाटनी भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंची। इस माैके पर उन्होंने पारंपरिक लाल घाघरा और मैचिंग ब्लाउज को दुपट्टे के साथ पहना। हालांकि, कुछ लोग उनके पहनावे को देखकर नाखुश नजर आ रहे हैं।
आलोचना
दिशा के पहनावे से लोगों का फूट पड़ा गुस्सा
सोशल मीडिया पर दिशा का वीडियो सामने आया है, जिस वक्त वह पैपराजी को पोज दे रही थीं।
फैंस ने अभिनेत्री के लुक की तारीफ की, जबकि कुछ लोग कपड़ों के चुनाव को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।
धार्मिक समारोह में डीप नेक ब्लाउज पहनने का हवाला देते हुए, लोगों ने उनकी तुलना कृति सैनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन से शुरू कर दी, जिसके चलते अभिनेत्री को भारी आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
She really appear for ganapati celebration or for a ramp walk?
— Lost Soul (@abenhiyarrr) September 15, 2026
Disha patani ?!! pic.twitter.com/B01OcMpypv
प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद ट्रोल हो रहीं अभिनेत्री
दिशा का वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, 'हमेशा एक ही तरह के कपड़े! धार्मिक सभा के लिए यह ठीक नहीं है।'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या वह वाकई गणपति उत्सव के लिए आई थी या रैंप वॉक के लिए? दिशा पटानी?!!'
कुछ ने अभिनेत्री को "बेशर्म" कहते हुए अपनी नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे लोगों को बुलाना ही नहीं चाहिए।
काम के मोर्चे पर, दिशा को इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्म 'आवारापन 2' में देखा गया था।