दिशा पाटनी की 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका, अब OTT पर देखें
क्या है खबर?
दिशा पाटनी बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु सिनेमा से की और अपनी खूबसूरती व अभिनय से जल्द ही दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली। इसके बाद उन्होंने रोमांटिक ड्रामा, एक्शन थ्रिलर से लेकर अंतरराष्ट्रीय फिल्मों तक में काम किया। उनकी कई फिल्में अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दिशा की वो फिल्में, जिन्हें आप घर बैठे OTT पर देख सकते हैं।
#1 & #2
'एम.एस, धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'योद्धा'
भारतीय क्रिकेट कप्तान एम.एस. धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म 'एम.एस, धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी और दिशा मुख्य भूमिका में हैं। आप इस फिल्म का लुफ्त जियो हॉटस्टार पर उठा सकते हैं।
'योद्धा' एक रोमांचक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो प्लेन हाईजैक की कहानी पर आधारित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा की इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर ले सकते हैं।
#3 & #4
'भारत' और 'एक विलेन रिटर्न्स'
फिल्म 'भारत' बंटवारे के बाद के भारत के इतिहास का सफर एक आदमी की नजर से दिखाती है। इसमें सलमान खान के साथ दिशा, कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर अहम किरदार में दिखाई गिए थे। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
'एक विलेन रिटर्न्स' में दिशा के साथ अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया हैं। इसमें दिशा रासिका के किरदार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'बागी 2'
एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बागी 2' में दिशा ने नेहा नाम की लड़की की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ, मनोज बाजपेयी और रणदीप हुड्डा भी हैं। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।