दुलकर सलमान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का बनेगा सीक्वल, निर्देशक ने की पुष्टि
क्या है खबर?
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' 2024 में रिलीज हुई थी। इसने दुनियाभर में 114 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हुए खुद को ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल किया और 'गद्दार पुरस्कार' के तहत तीसरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान भी हासिल किया। ताजा अपडेट है कि निर्देशक वेंकी अटुलुरी इसका सीक्वल लाने की योजना बना चुके हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने इसकी पुष्टि की और कहा कि परियोजना को साकार करने में थोड़ा समय लगेगा।
बयान
'लकी भास्कर 2' बनाना निर्देशक की सूची में शामिल
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ निर्देशक अपनी अगली फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' के बारे में बातचीत कर रहे थे, जिसमें सूर्या मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
इस दौरान 'लकी भास्कर 2' से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, "लकी भास्कर का सीक्वल मेरी आने वाली फिल्मों की सूची में है। इसके लिए मुझे कुछ साल चाहिए क्योंकि इससे पहले मेरी 2 और फिल्में हैं। 'लकी भास्कर 2' एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे मुझे कई तरह से निभाना होगा।"
फिल्म
अगले 2 साल में शुरू करेंगे सीक्वल पर काम
उन्होंने आगे कहा, "सीक्वल मैं 2 साल में शुरू करूंगा। उससे पहले, मैं धनुष सर की फिल्म करूंगा, जो एक पुलिस कहानी है, और एक और फिल्म डिज्नी और 'होम अलोन' जैसी बच्चों की फिल्म होगी।"
'लकी भास्कर' 1980-1990 के दशक के बॉम्बे (मुंबई) की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसकी कहानी एक आम इंसान के लालच, समझदारी और बैंक घोटाले के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, टीकू तलसानिया और सूर्या श्रीनिवास समेत कई कलाकार भी मौजूद हैं।