LOADING...
निर्देशक राही अनिल बर्वे लेकर आए नई AI फिल्म 'वन-विदिशा', ट्रेलर हुआ जारी
फिल्म 'वन-विदिशा' का ट्रेलर जारी

निर्देशक राही अनिल बर्वे लेकर आए नई AI फिल्म 'वन-विदिशा', ट्रेलर हुआ जारी

May 13, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

जावेद जाफरी अभिनीत फिल्म 'मायासभा' और 'मन पिशाच' के बाद, निर्माता-निर्देशक राही अनिल बर्वे अपनी नई फिल्म को लेकर आ गए हैं। उनकी इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फिल्म का नाम 'वन-विदिशा' है, जिसका ट्रेलर जारी हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि 'मन पिशाच' के बाद उनकी यह फिल्म भी जीरो बजट में बनी है। बता दें, बर्वे ने AI-आधारित 'मन पिशाच' को घर के कंप्यूटर पर बनाया था, जिसकी लागत महज 33 हजार रुपये थी।

ट्रेलर

जानिए कैसा है 'वन-विदिशा' का ट्रेलर 

आम ट्रेलरों से हटकर, फिल्म 'वन-विदिशा' का ट्रेलर रहस्यमयी और रोमांचक अनुभव प्रदान करता है। इसमें गहरे काल्पनिक और डरावने दृश्यों दिखते हैं। इसके अलावा, ट्रेलर में एक राजा, राजकुमारी, लड़की, एक मसखरा और अप्सरा जैसे किरदार भी शामिल हैं। कहानी किसी जंगल की लोक कथाओं पर आधारित प्रतीत होती है। ट्रेलर देखने के बाद लोग भी हैरान हैं कि बर्वे ने लगभग बिना बजट के इतनी विस्तृत छवियां कैसे बनाईं। खैर फिल्म की स्ट्रीमिंग तारीख आना अभी बाकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

Advertisement