'जवान' निर्देशक एटली को पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर, टीम के लिए लिखा खूबसूरत पोस्ट
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म 'रामायण' को लेकर लोगों की उत्सुकता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में, दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम रखा गया, जिसमें निर्देशक नितेश तिवारी समेत फिल्म के कालाकार और अन्य सदस्य शामिल हुए। ट्रेलर अभी यूट्यूब पर नहीं आया है, लेकिन जिन लोगों ने इसे कार्यक्रम के दौरान देखा, वह इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। इनमें एक नाम 'जवान' के निर्देशक एटली का भी है।
पोस्ट
'रामायण' का ट्रेलर देखकर मंत्रमुग्ध हुए एटली
एटली ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए पोस्ट में लिखा, 'रामायण का ट्रेलर देखकर मैं पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो गया! क्या गजब का नजारा है! @नमितमल्होत्रा, और यह तो अद्भुत शिल्प कौशल है! @niteshtiwari22। यश भाई अविश्वसनीय रूप से खतरनाक दिखते हैं, रणबीर कपूर भाई बहुत ही शानदार हैं, और साई पल्लवी यह बेहद खूबसूरत हैं। हर फ्रेम भव्य, ताजगी भरा और जादुई लगता है। पूरी टीम को ब्लॉकबस्टर सफलता की शुभकामनाएं। यह वाकई शानदार लग रहा है!'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Absolutely blown away by the #Ramayana trailer! What a vision by @NamitMalhotra sir and what incredible craft from @niteshtiwari22 sir.@TheNameIsYash bro looks unbelievably lethal, Ranbir Kapoor bro is stunning, and @Sai_Pallavi92 is ethereal. Every frame feels grand, fresh,…
— atlee (@Atlee_dir) July 20, 2026
लॉन्च
फिल्म का अंतरराष्ट्रीय प्रचार अभियान शुरू
दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च के बाद, निर्माताओं ने इसका अंतरराष्ट्रीय प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।
23 जुलाई को 'सैन डिएगो कॉमिक-कॉन' में 'रामायण' का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा, जहां रणबीर, यश और निर्माता नमित मल्होत्रा इसका प्रतिनिधित्व करेंगे।
बता दें, प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' के बाद इस वैश्विक मंच पर जगह बनाने वाली 'रामायण' दूसरी भारतीय फिल्म होगी।
लगभग 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का पहला भाग दिवाली, 2026 को सिनेमाघरों में आएगा।