NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / निर्देशक अनूप सिंह ने किया इरफान पर बनी किताब का ऐलान, इस दिन होगी रिलीज
    मनोरंजन

    निर्देशक अनूप सिंह ने किया इरफान पर बनी किताब का ऐलान, इस दिन होगी रिलीज

    निर्देशक अनूप सिंह ने किया इरफान पर बनी किताब का ऐलान, इस दिन होगी रिलीज
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 09, 2022, 10:53 pm 1 मिनट में पढ़ें
    निर्देशक अनूप सिंह ने किया इरफान पर बनी किताब का ऐलान, इस दिन होगी रिलीज
    निर्देशक अनूप सिंह ने लिखी इरफान खान पर किताब

    बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हिंदी फिल्म जगत में उनका नाम हमेशा अमर रहेगा। अब एक बार फिर इरफान सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनके दोस्त और निर्देशक अनूप सिंह ने इरफान को श्रद्धांजली देते हुए एक किताब की घोषणा की है। बीते दिनों इरफान का जन्मदिन था। ऐसे में बेशक यह किताब उनकी जिंदगी का सबसे नायाब तोहफा है। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    इरफान के जीवन और कला का उत्सव है किताब

    निर्देशक अनूप सिंह ने किताब का नाम 'इरफान: डायलॉग्स विद द विंड' नाम रखा है। उन्होंने कहा, "यह किताब इरफान के जीवन और कला का उत्सव है। इसे लिखने का कारण उन्हें अभिनेता के रूप में याद रखना है। किताब एक अच्छे दोस्त, एक कलाकार के बारे में है।" उन्होंने बताया, "इसे पढ़कर पता चलता है कि आज की दुनिया में इंसान होने का मतलब क्या है? मैंने इसके जरिए एक बार फिर इरफान से जुड़ने की कोशिश की है।"

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    बता दें कि इरफान और अनूप ने पहली बार फिल्म 'किस्सा' में साथ काम किया था। अनूप इस फिल्म के निर्देशक और लेखक थे। फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों 2017 में फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' के लिए भी साथ आए।

    14 फरवरी को रिलीज होगी किताब

    सबसे पहले इरफान की पत्नी सुतापा ने अनूप की किताब का ड्राफ्ट पढ़ा था। उन्होंने कहा, "यह किताब इरफान के लिए सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट है, जिसका मैं सपना देख सकती थी। इससे एक जुड़ाव महसूस हुआ। मैं इसे पढ़ अनूप और इरफान के बीच बातचीत को महसूस कर सकती हूं।" उन्होंने बताया, "यह किताब भावुक कर देने वाली है। इसका प्रस्तावना 'पीकू' में इरफान के को-स्टार रहे अमिताभ बच्चन ने लिखा है।" यह किताब 14 फरवरी को रिलीज होगी।

    29 अप्रैल, 2020 को इस दुनिया से रुख्सत हो गए थे इरफान

    इरफान ने 29 अप्रैल, 2020 को कैंसर की लड़ाई से जंग हारकर हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया था। 53 साल की उम्र में इरफान का निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान ने आखिरी सांस ली। वह जिंदगी के आखिरी लम्हे तक लड़ते रहे। जाते-जाते इरफान ने कहा, "जिंदगी को पहली बार चख रहा हूं।" इरफान की आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी, जो अभिनेता के निधन के करीब एक महीने पहले रिलीज हुई थी।

    बीते दिनों 'मर्डर ऐट तीसरी मंजिल 302' को लेकर सुर्खियों में थे इरफान

    इरफान अभिनीत 'मर्डर ऐट तीसरी मंजिल 302' रिलीज 31 दिसंबर को ZEE5 पर रिलीज हुई है। हालांकि, उनकी इस फिल्म को कुछ खास रिव्यू नहीं मिले हैं, लेकिन हमेशा की तरह इरफान का अभिनय काबिल-ए-तारीफ है। अभिनेता रणवीर शौरी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। नवनीत बाज सैनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2007 में बनी थी, लेकिन कभी रिलीज नहीं हो पाई थी। अब 14 साल के लंबे इंतजार के बाद यह OTT पर आई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    इरफान खान

    बॉलीवुड समाचार

    मुराद खेतानी की फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी तारा सुतारिया आगामी फिल्में
    इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे ऋतिक रोशन, जानिए वजह सेलिब्रिटी गॉसिप
    नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने बेटे के नाम का किया खुलासा सेलिब्रिटी गॉसिप
    फिल्मी है फराह खान की लव स्टोरी, जानिए कैसे आया शिरीष पर दिल फराह खान

    इरफान खान

    इरफान की जयंती पर पत्नी सुतापा ने बताईं भावुक कर देने वालीं बातें बॉलीवुड समाचार
    'मर्डर एट तीसरी मंजिल 302' रिव्यू: इरफान की फिल्म को ले डूबी कमजोर कहानी और निर्देशन बॉलीवुड समाचार
    14 साल बाद रिलीज हो रही इरफान की फिल्म 'मर्डर ऐट तीसरी मंजिल 302' बॉलीवुड समाचार
    बंगाली फिल्म 'ऐंट स्टोरी' को हिन्दी में बनाने वाले थे दिवंगत अभिनेता इरफान खान बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023