दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, खास तस्वीर के साथ दी खबर
क्या है खबर?
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी जगत के जाने-माने कपल हैं। दोनों मनोरंजन जगत के इवेंट्स से लेकर सोशल मीडिया पर अकसर साथ दिखते हैं।
सोशल मीडिया पर दोनों कभी वर्कआउट करते तो कभी घूमते हुए अपनी खूबसूरत पोस्ट्स शेयर करते हैं। दोनों की प्यार भरी तस्वीरों को प्रशंसकों का भी खूब प्यार मिलता है।
अब प्रशंसकों के इस चहेते कपल ने एक खुशखबरी साझा की है। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
खबर
इंस्टाग्राम पर कपल ने दी जानकारी
इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक खास पोस्ट के जरिए यह खबर दी।
दोनों ने संयुक्त रूप से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों में सफेद कैप लगाई हुई है। दीपिका की कैप पर 'मॉम टू बी' तो वहीं शोएब के कैप पर 'डैड टू बी' लिखा है।
इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हम यह खबर आपके साथ कृतज्ञता, उत्साह, खुशी और घबराहट के साथ साझा कर रहे हैं। हम जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।"
बधाई
जारी है बधाइयों का सिलसिला
यह खबर शेयर करने के बाद उनके पोस्ट पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। उनके सेलिब्रिटी साथी से लेकर आम प्रशंसक तक दोनों को बधाई दे रहे हैं।
उनके पोस्ट पर गौहर खान ने लिखा, 'इस नए सफर में आप पर अल्लाह की रहमत रहे। आमीन।' बता दें हाल ही में गौहर ने भी खबर दी थी कि वह और उनके शौहर जैद दरबार जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।
अभिनेत्री चारू असोपा ने भी उन्हें बधाई दी।
सुर्खियां
शोएब की बहन की शादी ने बटोरी थीं सुर्खियां
पिछले साल नवंबर में शोएब की बहन सबा की शादी धूमधाम से हुई थी। इस शादी से दीपिका और शोएब की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे।
सोशल मीडिया पर अकसर तीनों साथ मस्ती करते, घूमते या शॉपिंग करते नजर आते हैं। शोएब दीपिका और सबा का प्यार सोशल मीडिया पर खूब दिखता है।
सबा की शादी की तस्वीरें आने के बाद प्रशंसक दीपिका की प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे थे।
लोकप्रियता
'बिग बॉस 12' की विजेता बनी थीं दीपिका
दीपिका कक्कड़ कलर्स टीवी के शो 'ससुराल सिमर का' में सिमर की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुई थीं।
इसी शो के सेट पर वह शोएब से मिलीं और दोनों में नजदीकियां बढ़ी थीं।
साल 2018 में दोनों ने शादी की थी। शादी के लिए दीपिका ने धर्म परिवर्तन किया था, जिसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें काफी नफरत का सामना करना पड़ा।
शादी के कुछ दिन बाद ही दीपिका 'बिग बॉस 12' में शामिल हुईं और इस शो की विजेता बनीं।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
शोएब भी टीवी का जाना-माना चेहरा हैं। वह 'इश्क में मरजावां', 'कोई लौट के आया है', जैसे शो में नजर आए हैं। 2019 में 'बटालियन 609' से फिल्मों में भी कदम रखा था। हालांकि, बड़े पर्दे पर अपना दम दिखाने में वह सफल नहीं हुए।