LOADING...
दिलजीत ने बीच कॉन्सर्ट में क्यों की मौत की बात? बोले- मैं ये शरीर छोड़ चुका 
दिलजीत दोसांझ ने किया ऐसा खुलासा, कांप उठे फैंस

दिलजीत ने बीच कॉन्सर्ट में क्यों की मौत की बात? बोले- मैं ये शरीर छोड़ चुका 

May 02, 2026
09:23 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ अक्सर अपने संगीत और मस्ती से लोगों का दिल जीतते हैं, लेकिन इस बार उनके एक बयान ने फैंस को गहरी चिंता में डाल दिया है। कनाडा के कैलगरी में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने अपनी 'मौत' और 'शरीर छोड़ने' को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर वहां मौजूद दर्शक दंग रह गए। आखिर दिलजीत ने ऐसा क्यों कहा और क्यों उनके चाहने वाले उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं, आइए जानते हैं।

हैरानी

कॉन्सर्ट में बीच में रुके और करने लगे 'मौत' की बात, फैंस हुए परेशान

मशहूर अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया है। ये वीडियो कनाडा के कैलगरी में 30 अप्रैल को 'स्कॉटियाबैंक सैडलडोम' में हुए उनके 'ऑरा वर्ल्ड टूर' के कॉन्सर्ट का है। परफॉर्म करते समय दिलजीत बीच में अचानक रुके और दर्शकों को संबोधित करते हुए जीवन, मृत्यु और वैराग्य पर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान हैं।

वायरल वीडियो

"अब मौत का डर नहीं"

वीडियो में दिलजीत पंजाबी में अपने दिल की बात कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बेहद दार्शनिक अंदाज में कहा कि अब उन्हें मौत का कोई डर नहीं है। दिलजीत ने बताया कि वह इस दुनिया से पूरी तरह वैराग्य महसूस करते हैं और एक समय उन्हें ऐसा लगा था जैसे वह पहले ही ये दुनिया छोड़ चुके हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी जोड़ा कि आगे बढ़ने से पहले अभी उनकी कुछ जिम्मेदारियां बाकी हैं, जिन्हें उन्हें पूरा करना है।

Advertisement

बयान

दिलजीत ने की शरीर छोड़ने की बात

दिलजीत ने दर्शकों से कहा, "मुझे अब मौत का कोई डर नहीं है। पिछले साल दिसंबर में मैं इस शरीर से बाहर निकलने (आध्यात्मिक अलगाव) की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब, इस शरीर को छोड़ने से पहले मुझे कुछ और काम पूरे करने हैं। डरने जैसी कोई बात नहीं है। ये सिर्फ पंजाब का मामला नहीं है। ये (मेरी पहचान) हमेशा रहेगी। मैं पहले ही ये दुनिया छोड़ चुका हूं। यही सच है।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

प्रतिक्रिया

क्या दबाव में हैं दिलजीत?

वीडियो देख फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई है। कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या गायक हालिया ट्रोलिंग या किसी बाहरी दबाव का सामना कर रहे हैं? उधर कई लोग इसे मानसिक स्वास्थ्य से जोड़कर देख रहे हैं। फैंस का कहना है कि शोहरत के शिखर पर होने के बावजूद सार्वजनिक हस्तियां किन आंतरिक संघर्षों से गुजरती हैं, इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। फैंस लगातार दिलजीत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे है।

Advertisement