Loading...
दिलजीत दोसांझ ने मंच से विरोधियों को दिया जवाब- किसी के बाप का हिन्दुस्तान थोड़ी है
विरोधियों पर दिलजीत दोसांझ का शायराना पलटवार

दिलजीत दोसांझ ने मंच से विरोधियों को दिया जवाब- किसी के बाप का हिन्दुस्तान थोड़ी है

Nov 16, 2026
12:42 am

क्या है खबर?

मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने 15 नवंबर को इंदौर में अपना शानदार लाइव कॉन्सर्ट किया। अब गायक ने अपने इंस्टाग्राम पर इस शो की एक खास वीडियो क्लिप साझा किया है, जिसमें उन्होंने एक बड़ा दावा किया है। दिलजीत का कहना है कि उन्हें इंदौर में परफॉर्म करने से रोकने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन वो पीछे नहीं हटे। उन्होंने अपने फैंस से किया वादा निभाया और बिना किसी डर के शहर में पहुंचकर धमाकेदार प्रस्तुति दी।

इशारा

इंदौर कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत को मिला था नोटिस

दिलजीत का इशारा उस नोटिस की ओर था, जो उनके शो से पहले जारी किया गया था। इस नोटिस में उनके कुछ लोकप्रिय गानों के बोल और बच्चों पर पड़ने वाले उनके असर को लेकर चिंता जताते हुए उन पर पाबंदी लगाई गई थी।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने आयोजन स्थल के प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि कार्यक्रम के दौरान उनके चार गाने न बजाए जाएं।

बेबाकी

"हम न पहले डरे थे और ना आज डरते हैं"

अपनी परफॉर्मेंस के दौरान दिलजीत ने वहां मौजूद हजारों दर्शकों से कहा, "देखो, ये महाकाल की नगरी है और हमें यहां आने से कोई नहीं रोक सकता। हम न पहले डरे थे और ना आज डरते हैं और आपके डरने का तो सवाल ही कहां उठता है? यह आप ही की ताकत है, जो हमें आज यहां खींच लाई है।" उन्होंने आगे कहा, "हालांकि मुझे यहां आने से रोकने के लिए कई कोशिशें की गईं, लेकिन मैं फिर भी आया।"

ADVERTISEMENT

पलटवार

"एक बार कह दूं तो पीछे नहीं हटता"

दिलजीत ने आगे कहा, "एक बार जब मैं किसी से कह देता हूं कि मैं आऊंगा तो फिर कभी पीछे नहीं हटता। तमाम पाबंदियों के बावजूद आज मैं यहां खड़ा हूं।"

दिलजीत ने दिवंगत मशहूर उर्दू शायर राहत इंदौरी की एक मशहूर गजल के कुछ शेर भी पढ़े, जिनमें ये पंक्तियां शामिल थीं "अगर खिलाफ हैं होने दो, जान थोड़ी है... सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए दिलजीत  ने क्या कहा

ADVERTISEMENT