LOADING...
दिलजीत दोसांझ लिखना चाहते हैं अपनी आत्मकथा, बोले- मरने के बाद प्रकाशित करूंगा
दिलजीत दोसांझ ने अपनी आत्मकथा लिखने की बात कही

दिलजीत दोसांझ लिखना चाहते हैं अपनी आत्मकथा, बोले- मरने के बाद प्रकाशित करूंगा

Jul 07, 2026
05:33 pm

क्या है खबर?

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म 'सतलुज' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में, इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया गया था, लेकिन 2 दिन बाद हटा दिया गया। अपने इंस्टाग्राम लाइव में, दिलजीत ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन था कि फिल्म रिलीज होने के बाद हटा दी जाएगी। इस दौरान गायक ने एक यूजर के सवाल का जवाब भी दिया कि क्या वह अपनी आत्मकथा (बायोग्राफी) लिखेंगे। दिलजीत ने पुष्टि की कि ऐसा उनका इरादा है।

प्रतिक्रिया

अपनी आत्मकथा को मरने के बाद ही प्रकाशित करेंगे

दिलजीत ने कहा, "मैं मरने से पहले एक किताब लिखूंगा, लेकिन वह मेरे मरने के बाद ही प्रकाशित होगी। मैं पहले नहीं बताऊंगा कि ये कब आएगी, वरना लोग मुझे चैन से जीने नहीं देंगे। मेरा अपना परिवार, मेरे रिश्तेदार, मेरे दोस्त और मेरे साथ काम करने वाले कई लोग, हमारी बहुत बड़ी टीम है। मैं उनमें से किसी को परेशानी में नहीं डाल सकता। इसलिए, मैं मरने से पहले किताब लिखूंगा, लेकिन वह मेरे मरने के बाद प्रकाशित होगी।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

फिल्म

जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी से प्रेरित है 'सतलुज'

'सतलुज' पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी से प्रेरित फिल्म है, जिसमें दिलजीत मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा अर्जुन रामपाल भी इसका हिस्सा हैं। इसका निर्माण आरएसवीपी और मैकगफिन पिक्चर्स ने मिलकर किया है। फिल्म का शीर्षक पहले 'पंजाब 95' था और प्रमाणन संबंधी समस्याओं के कारणृ 4 साल से रिलीज को तरस रही थी। जब इसे OTT पर रिलीज किया, तो प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूरी न होने के चलते इसे वहां से हटा दिया गया।

Advertisement