Loading...
दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत दोसांझ पहुंचे ऋषिकेश, गंगा किनारे ध्यान लगाते दिखे
दिल्ली कॉन्सर्ट ने गंगा किनारे किया मेडिटेशन

दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत दोसांझ पहुंचे ऋषिकेश, गंगा किनारे ध्यान लगाते दिखे

Nov 02, 2026
03:18 pm

क्या है खबर?

दिलजीत दोसांझ ने 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शानदार प्रस्तुति दी। उनके कॉन्सर्ट के वीडियो और तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। उनमें दर्शक भी पंजाबी गायक की दमदार आवाज का लुत्फ उठाते और झूमते दिखे। खैर, इस शानदार कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत सीधे उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा नदी के किनारे शांति भरे पलों का आनंद लिया और ध्यान करते भी नजर आए।

दौरा

चहल-पहल और भीड़ से पहुंचे दिलजीत

अपने ऑरा इंडिया टूर 2026 के हिस्से के तौर पर दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत ने इस पवित्र शहर का दौरा किया और गंगा किनारे कुछ शांति भरे पल बिताए।

गायक ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें कॉन्सर्ट की चहल-पहल और भीड़ से दूर शांत माहौल और सुंदर नजारों का मजा लेते देखा जा सकता है।

एक दृश्य में वह एक आश्रम में बैठकर ध्यान करते हुए भी दिखाई दिए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT