दिलजीत के कॉन्सर्ट के नाम पर ठगी, गायक ने फैंस को किया सतर्क; की खास अपील
क्या है खबर?
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले फैंस को एक संभावित घोटाले को लेकर सतर्क किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कॉन्सर्ट के लिए वॉलंटियर्स की भर्ती का दावा करने वाले सोशल मीडिया पेजों पर भरोसा न करें और न ही उनके साथ अपनी निजी जानकारी साझा करें। दिलजीत ने बताया कि उनकी टीम को ऐसी कई पोस्ट मिली हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से ऐसी कोई भर्ती नहीं की जा रही है।
सतर्क
दिलजीत ने फैंस को किया सतर्क
दिलजीत ने कहा, "हम किसी से भी वॉलंटियर बनने के लिए नहीं कह रहे हैं, इसलिए अपनी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अगर आप किसी पेज के साथ अपनी जानकारी साझा करते हैं, तो आपको पता ही है कि आज के समय में डेटा सबसे बड़ी चीज है। इसलिए अपनी जानकारी साझा न करें। ये पेज आपका डेटा ले लेते हैं और फिर उसे बेच देते हैं। यह एक अलग तरह का बिजनेस है।"
कार्यक्रम
जानिए दिलजीत के 'ऑरा इंडिया टूर' के बारे में
दिलजीत ने आखिरी में कहा, "यह बात बताना जरूरी था क्योंकि बहुत से लोग धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं।"
दिलजीत अपने 2024 के 'दिल-लुमिनाटी टूर' की शानदार सफलता के बाद अब 'ऑरा इंडिया टूर' के तहत भारत के कई शहरों में शोज करने जा रहे हैं। यह टूर 30 अक्टूबर को दिल्ली-NCR से शुरू होगा।
इसके बाद यह इंदौर, लखनऊ, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगड़ में ये कार्यक्रम होंगे।