दिलजीत दोसांझ लैटिन ग्रैमी में प्रस्तुति देने वाले पहले भारतीय कलाकार बने, देखें वीडियो
क्या है खबर?
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया है। वह लैटिन ग्रैमी पुरस्कार में लाइव प्रस्तुति देने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं। उन्होंने लास वेगास में 27वें सेरेमनी में प्यूर्टो रिकान गायक डैडी यांकी के साथ मंच पर सुर लगाए। यह पुरस्कार समारोह 12 नवंबर को MGM ग्रैंड गार्डन एरिना में हुआ, जहां दोनों कलाकारों ने मिलकर अपने कोलेबोरेशन 'पोकिटो' को परफॉर्म किया, जिसमें पंजाबी और लैटिन म्यूजिक का तड़का था।
परफॉर्मेंस
लैटिन ग्रैमी में दिलजीत और यांकी के सुरों का जादू
दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर लैटिन ग्रैमी 2026 में हुई शानदार प्रस्तुति का वीडियो साझा किया।
इसमें उन्हें अपने पंजाबी अंदाज में 'पोकिटो' का हिस्सा गाते देखा जा सकता है। वहीं, यांकी अपने स्पेनिश वर्स से सुरों का जादू चलाते दिख रहे हैं।
दिलजीत ने कैप्शन दिया, 'पंजाबी आ गए लैटिन ग्रैमी ओए। दुनिया दी हर स्टेज पर पंजाबी बोल जाऊंगा.. बाबा सुख रखे। बिग ब्रदर डैडी यांकी को शाउटआउट। 2 कल्चर को एक मंच पर लाने के लिए धन्यवाद।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
@diljitdosanjh at @LatinGRAMMYs
— 𝐒𝐭𝐫𝐚𝐰𝐛𝐞𝐫𝐫𝐲⁷ saw Young Forever (@fluffy7bear) November 13, 2026
PUNJABI AGYEE OYEEEE🫶🏻🫶🏻 #LatinGRAMMYs pic.twitter.com/E5JRpM4QTn
प्रतिक्रिया
फैंस को पसंद आया दिलजीत और यांकी का कोलैब
दिलजीत और यांकी की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। फैंस दोनों के कोलैबरेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे साल का सबसे बेहतरीन क्रॉसओवर बता रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'क्या शानदार गाना है, मुझे बहुत पसंद आया।'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'कितने शानदार रिदम का मेल है। मुझे पंजाबी म्यूजिक और प्यूर्टो रिकन्स दोनों पसंद हैं।'
एक अन्य यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे कमाल का बताया है।