Loading...
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में आपस में भिड़े युवक, जमकर चले लात-घूंसे; मारपीट का वीडियो वायरल
दिलजीत के कॉन्सर्ट में बवाल, आपस में भिड़े युवक; वीडियो वायरल

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में आपस में भिड़े युवक, जमकर चले लात-घूंसे; मारपीट का वीडियो वायरल

Nov 22, 2026
05:16 pm

क्या है खबर?

दिलजीत दोसांझ 21 नवंबर को अहमदाबाद में हुए अपने कॉन्सर्ट के बाद से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करने के बाद दिलजीत ने अपने गानों पर लगी पाबंदियों और दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा कि उनके गानों पर आपत्ति जताई जाती है, जबकि कोल्डप्ले को लेकर कोई कुछ नहीं कहता। इसी बीच कॉन्सर्ट से युवकों की मारपीट और एक शख्स के ई-सिगरेट पीने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

भिड़ंंत

आपस में भिड़े लड़कों को लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़ाया

दिलजीत के कॉन्सर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक आपस में बुरी तरह मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में ये लड़के एक-दूसरे को लात मारते और धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, झगड़े को बढ़ता देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत बीच-बचाव किया और कुछ युवकों को अलग कर मामले को शांत कराया।

इस मारपीट के पीछे की असल वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

वीडियो

सख्त पाबंदी के बावजूद कॉन्सर्ट में खुलेआम ई-सिगरेट पीता दिखा शख्स

कॉन्सर्ट स्थल के अंदर कई तरह के धूम्रपान उत्पादों पर सख्त पाबंदी होने के बावजूद एक शख्स को शो के दौरान ई-सिगरेट पीते हुए देखा गया।

गुजरात समाचार द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में ये व्यक्ति खुलेआम ई-सिगरेट पीता और धुआं छोड़ता नजर आ रहा है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कॉन्सर्ट के दौरान हुई इस अव्यवस्था और असुविधा को लेकर कई लोगों ने शिकायत भी दर्ज कराई।

ADVERTISEMENT

निर्देश

कड़े सुरक्षा निर्देशों के बीच हुआ था दिलजीत का कॉन्सर्ट

अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत के कॉन्सर्ट में बाहर का खाना-पीना, कांच-धातु की बोतलें, सिगरेट, ई-सिगरेट, वेप, लाइटर, तंबाकू और नशीले पदार्थ ले जाने पर सख्त पाबंदी थी।

इसके अलावा कंबल, बैनर, झंडे, पोस्टर, सॉफ्ट टॉयज, फ्रिसबी, वॉटर गन और हथियारों पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था।

साथ ही दिलजीत को शो के दौरान 'पटियाला पेग', '5 तारा ठेके', 'जेब विचों फीम' और 'जट्ट फायर करदा' गाने न गाने के निर्देश दिए गए थे।

ADVERTISEMENT