फिल्म 'डिगर' का ट्रेलर हुआ जारी, टॉम क्रूज ने पहली बार दिखाया अपना सबसे अलग रूप
क्या है खबर?
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज हमेशा से अपनी फिल्माें में हैरतअंगेज एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा खुद फिल्माए गए एक्शन दृश्य दर्शकों को दांत तले उंगली दबाने के लिए मजबूर कर देते हैं, लेकिन इस बार उनका नया अवतार लोगों के होश उड़ाने वाला है। दरअसल, टॉम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डिगर' का ट्रेलर वॉर्नर ब्रदर्स के यूट्यूब चैनल पर जारी हो गया है। यह एक व्यंग्यात्मक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन एलेजांद्रो जी. इनारितु ने किया है।
ट्रेलर
बुजुर्ग व्यक्ति बनकर पर्दे पर आएंगे टॉम, दिखा अब तक का सबसे अलग अंदाज
फिल्म में टॉम 'डिगर रॉकवेल' नाम के अमीर और शक्तिशाली तेल कारोबारी के किरदार में हैं।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि उसकी कंपनी के कारनामों की वजह से दुनिया पर एक बहुत बड़ी वैश्विक पर्यावरण आपदा आने वाली है। इस संकट से निपटने के लिए वह खुद एक अजीब और अराजक मिशन पर निकलता है।
निकली हुई तोंद, सफेद बाल और चेहरे पर झुर्रियाें के साथ उनका किरदार चौंकाने वाला है।
यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
#TomCruise ~ • "#DIGGER Trailer " screams CINEMATIC BLOCKBUSTER . 💥🔥🧨
— Manoz Kumar (@ManozTalks) July 13, 2026
Set to RE-WRTIE Box Office HISTORY from ~ 2nd OCTOBER" -- @TomCruise
L pic.twitter.com/fOpfBJphBw