LOADING...
जामनगर की शादी में टेलर स्विफ्ट या कोई और? वायरल वीडियो देख चकराया फैंस का माथा
क्या भारत आई थीं टेलर स्विफ्ट? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@taylorswift)

जामनगर की शादी में टेलर स्विफ्ट या कोई और? वायरल वीडियो देख चकराया फैंस का माथा

Feb 21, 2026
08:25 pm

क्या है खबर?

गुजरात के जामनगर में हुई अहाना रहेजा और यश पटेल की शाही शादी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में मशहूर अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट जैसी दिखने वाली एक महिला को परफॉर्म करते देख फैंस के होश उड़ गए। रेडिट पर चर्चा तेज हो गई कि क्या टेलर स्विफ्ट गुपचुप तरीके से भारत आई हैं? हालांकि, जब इस वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आई तो हर कोई दंग रह गया।

सच्चाई

टेलर स्विफ्ट या उनकी हमशक्ल? 

जामनगर की शादी में उस महिला ने टेलर स्विफ्ट के स्टेज शो वाले कपड़ों और अंदाज की हुबहू नकल की थी, जिसे देखकर प्रशंसक धोखा खा गए। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, भारतीय फैंस के बीच ये बहस छिड़ गई कि क्या वाकई टेलर स्विफ्ट जामनगर में थीं? हालांकि, जब वीडियो की पड़ताल की गई तो सच्चाई कुछ और ही निकली। वीडियो में दिख रही महिला असल में टेलर स्विफ्ट नहीं, बल्कि उनकी हमशक्ल एशले लीचिन थीं।

अनुमान

एयरपोर्ट पर नहीं दिखीं, फिर भारत कैसे पहुंचीं टेलर स्विफ्ट?

एशले लीचिन का चेहरा और हाव-भाव टेलर स्विफ्ट से इतना मिलता-जुलता है कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाए। इस वीडियो ने पॉप स्टार के प्रशंसकों को सोच में डाल दिया कि आखिर टेलर स्विफ्ट इतनी चुपचाप भारत कब आईं, जबकि मुंबई या किसी एयरपोर्ट पर उन्हें किसी ने नहीं देखा। हालांकि, बाद में पता चला कि ये सब उनकी हमशक्ल का कमाल था, जिसने लोगों को पल भर के लिए असली-नकली के चक्कर में डाल दिया।

Advertisement

नकल

टेलर स्विफ्ट बनकर महफिल लूटती हैं एशले

क्या वाकई टेलर स्विफ्ट ने जामनगर में परफॉर्म किया? इसका जवाब है, नहीं। वीडियो में दिख रही महिला असल में एशले लीचिन हैं, जो टेलर स्विफ्ट की मशहूर हमशक्ल हैं। एशले का चेहरा न केवल स्विफ्ट से बहुत मिलता-जुलता है, बल्कि वो अक्सर उन्हीं की तरह तैयार होकर लोगों के सामने आती हैं। वायरल क्लिप में एशले ने टेलर स्विफ्ट के मशहूर 'एरास टूर' जैसा ही पहनावा पहन रखा था।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वायरल वीडियो

परिचय

कौन है ये 'टेलर स्विफ्ट' जैसी दिखने वाली लड़की?

एशले अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो स्विफ्ट की हमशक्ल के रूप में मशहूर हैं। वो उटाह की रहने वाली हैं और सर्टिफाइड नर्स रह चुकी हैं। एशले ने लॉस एंजिल्स समेत कई जगहों पर नकली बॉडीगार्ड्स के साथ जाकर लोगों के साथ असली टेलर स्विफ्ट होने का प्रैंक किया, जिनके वीडियो खूब वायरल हुए। एशले खुद को स्विफ्ट की फैन बताती हैं और कहती हैं कि ये सब वो उन्हें सम्मान देने के लिए करती हैं।

Advertisement