LOADING...
सान्या मल्होत्रा का बॉयफ्रेंड ऋषभ शर्मा से हुआ ब्रेकअप? इंस्टाग्राम से मिला सबूत
सान्या मल्होत्रा और ऋषभ शर्मा का हुआ ब्रेकअप

सान्या मल्होत्रा का बॉयफ्रेंड ऋषभ शर्मा से हुआ ब्रेकअप? इंस्टाग्राम से मिला सबूत

Apr 08, 2026
05:48 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिर लोगों का ध्यान खींचने आ गई हैं। चर्चा है कि उन्हाेंने अपने बॉयफ्रेंड और मशहूर सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा के साथ ब्रेकअप कर लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा पुष्टि की गई खबर के मुताबिक, दोनों ने अपने अलगाव को सार्वजनिक नजरों से दूर और गोपनीय रखने का फैसला किया था। पोस्ट में यह भी कहा गया कि सान्या और ऋषभ ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

डेटिंग

एक साल से ज्यादा समय से डेटिंग कर रहे थे दोनों 

मूवी टॉकीज के मुताबिक, माना जाता है कि सान्या और ऋषभ ने साल 2025 की शुरुआत में डेटिंग शुरू की थी। यह अलग बात है कि दोनों ने सार्वजनिक तौर पर कभी अपना रिश्ता नहीं स्वीकारा। दरअसल, उन्होंने यह सुनिश्चित किया था कि वह कम ही एक साथ नजर आएंगे। बताया जाता है कि एक साल से ज्यादा वक्त रिश्ते में रहने के बाद, सान्या और ऋषभ ने कुछ समय पहले ही एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया।

रिश्ता

सान्या से अलग होकर किसी और को डेट कर रहे सितार वादक

एक सूत्र ने खुलासा किया है कि सान्या से अलग होकर ऋषभ अब आगे बढ़ चुके हैं और कथित तौर पर किसी और के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि, अपने नए रिश्ते को उन्होंने गुप्त रखा है। फिलहाल ब्रेकअप की खबरों पर सान्या और ऋषभ ने अभी तक चुप्पी साध रखी है। काम की बात करें, तो अभिनेत्री को राजकुमार राव के साथ फिल्म 'टोस्टर' में देखा जाएगा। इसे 15 अप्रैल, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Advertisement