क्या कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा पर कसा तंज? बिना नाम लिए कही ये बात
क्या है खबर?
दिल्ली में हुए छात्र प्रदर्शन के बाद से अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट जारी करते हुए जागृत हिंदू बनने की बात कही है। यही नहीं, कंगना ने एक अभिनेत्री का जिक्र भी किया, जो शादी के बाद लेफ्ट विचारधारा का समर्थन करने लगी हैं। कंगना ने भले नाम नहीं लिया हो, लेकिन यूजर्स को लगता है कि उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा है।
सवाल
कंगना ने सोनाक्षी की विचारधारा पर उठाए सवाल?
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, "मैंने सिनेमा जगत में कई हिंदू बेटियों को करीब से देखा और जाना है। वे हिंदू हैं, लेकिन राजनीति के बारे में उनकी कोई खास सोच नहीं होती। वे आमतौर पर बहुत तटस्थ रहती हैं। लेकिन जैसे ही वे मुस्लिम लोगों के संपर्क में आती हैं, चाहे शादी के जरिए हो या दोस्ती के जरिए, उनकी सोच एकदम पक्की हो जाती है। वे वामपंथी चरमपंथी बन जाती हैं।"
स्पष्टता
कंगना ने वीडियो में अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया
अभिनेत्री ने वीडियो में आगे बताया कि उन्हें लड़कियों के दृष्टिकोण में बदलाव से आपत्ति नहीं है, क्योंकि भारत का संविधान हर किसी को किसी भी धर्म और विचारधारा को अपनाने की स्वतंत्रता देता है, लेकिन वह दूसरों द्वारा उनके स्वयं के आध्यात्मिक विकास पर सवाल उठाने की निंदा करती हैं।
कंगना का वीडियो देखकर कई लोगों ने अनुमान लगाया कि वह शायद सोनाक्षी पर कटाक्ष कर रही हैं, जिन्होंने 2024 में अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Aaj ek vichar nahi ek feeling share kar rahi hoon, aap bhi batana aapki kya feeling hai iss vishay ke baare mein 🙂 pic.twitter.com/kNCRUBVIru
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 3, 2026
टिप्पणी
कंगना ने पहनावे पर भी की टिप्पणी
कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी लगाई और लिखा, 'मैं कभी किसी के शरीर या पहनावे का मजाक नहीं उड़ाती लेकिन मैंने एक अभिनेत्री को देखा है, जो आजकल जेबकतरे की तरह कपड़े पहनती और बात करती हैं। हाफ पैंट और उल्टी कैप पहनकर जेबकतरे जैसा बर्ताव करते हुए वह विरोध करने वाले लोगों के घटिया व्यवहार को बढ़ावा देती है।'
उनकी ये पोस्ट देखकर भी लोगों को लगता है कि उन्होंने सोनाक्षी के पहनावे पर टिप्पणी की है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए यूजर की प्रतिक्रिया
Kangana Ranaut absolutely roasting Sonakshi Sinha. 🔥🤣
— Akshay Kumar (@akshay_vicky) August 3, 2026
An actress who now dresses and talks like a street thug—half pants, cap worn backwards, and proudly defending the unruly behaviour of protesters. 😭 pic.twitter.com/UZkGR4qQN1