मुंबई में पेड़ों की कटाई पर फूटा दीया मिर्जा का गुस्सा, बोलीं- दर्द को महसूस करो
क्या है खबर?
दीया मिर्जा पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने को लेकर हमेशा से मुखर रही हैं। हाल ही में उन्होंने दिवाली के अवसर पर सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की भावुक अपील करके चर्चा बटोरी थी। अब अभिनेत्री ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) द्वारा वर्सोवा के नानी नानी पार्क में पेड़ों की कटाई पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। दीया ने पार्क में काटे गए पेड़ों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और कड़ा संदेश लिखा।
प्रतिक्रिया
वर्सोवा पार्क में पेड़ों की कटाई पर क्या बोलीं दीया?
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमारे दिल टूट गए हैं। दिल खोलो। इसे बंद मत होने दो। इसे खुला रखो। नफरत और बेपरवाही को हमारे होश सुन्न मत करने दो। दर्द की पूरी हद को महसूस करो।'
उन्होंने लिखा, 'जब दुनिया 'सस्टेनेबिलिटी' शब्दों के पीछे भाग रही थी। वे गए और जीवन और रोशनी के वाहकों को काट डाला। जो सांस लेता है, जो जीता है, उसे टूटे हुए जमीर के टुकड़ों में काट और तोड़ दिया। लेकिन हम जीतेंगे।'
दर्द
सोनी राजदान और जोया अख्तर ने भी उठाई आवाज
सोनी राजदान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'मुझे यह बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है। इसे क्यों काटा गया? क्या यह बीमार था? या इसलिए कि वे वहां कुछ बनाना चाहते थे? क्या वजह थी? अगर यह पार्क के बीच में है, तो इसे बिना किसी वजह के कैसे काटा जा सकता है... असल में कानून काफी सख्त हैं, इसलिए मुझे यह बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है।'
उनके अलावा, जोया अख्तर ने भी घटना पर हैरानी जताई।
कारण
आखिर क्यों काटा गया पार्क में मौजूद पेड़
यह विवाद मुंबई कोस्टल रोड नॉर्थ प्रोजेक्ट को लेकर शुरू हुआ है, जिसके तहत नाना नानी पार्क के अंदर एलिवेटेड रोड के पिलर बनाने की योजना है।
इस बीच, अभिनेत्री पूजा रूपारेल ने आरोप लगाया कि BMC ने एक संरक्षित बरगद के पेड़ की उम्र के बारे में गलत जानकारी देकर उसे गैर-कानूनी तरीके से काट दिया।
उन्होंने कॉर्पोरेशन के इस दावे पर सवाल उठाया कि पेड़ सिर्फ 35 साल पुराना था। फिलहाल, BMC की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए अभिनेत्री का वीडियो
A tree that takes generations to grow can be destroyed in minutes.
— Bhavesh Gujrati (@Bhaveshlivelife) November 19, 2026
The reported cutting of mature trees at Nana Nani Park in Versova, Mumbai, raises serious questions.
Where are the permissions, the environmental safeguards, and the accountability?
Development should never… pic.twitter.com/7AjsKTq3Tv