LOADING...
'भूत बंगला' के आते ही थमने लगी 'धुरंधर 2', 'डकैत' की कमाई इतने में सिमटी
'धुरंधर 2' और 'डकैत' का जादू पड़ने लगा फीका

'भूत बंगला' के आते ही थमने लगी 'धुरंधर 2', 'डकैत' की कमाई इतने में सिमटी

Apr 17, 2026
09:35 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ती जा रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म पहले दिन से शानदार कमाई करती आई है। इसने सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली बॉलीवुड फिल्म का खिताब भी हासिल किया। चूकि अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' अब रिलीज हो चुकी है। इसका असर 'धुरंधर 2' के साथ-साथ 'डकैत' की कमाई पर भी दिखने लगा है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का ताजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

कारोबार

'धुरंधर 2' ने 29वें दिन किया सबसे कम कारोबार

सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 29वें दिन कुल 3.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस आकंड़े के साथ अब तक की सबसे कम कमाई दर्ज की गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1,103.12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन जमा किया है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 29 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 1,737.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यह अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा 2' (1,742.10 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब है।

फिल्म

मृणाल ठाकुर की 'डकैत' का बुरा हाल

उधर मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' का बुरा हाल है। फिल्म ने 7वें दिन महज 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 28.30 करोड़ रुपये हो सका है। 30 करोड़ के क्लब में जगह बनाने के लिए भी इसे काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। अक्षय और वामिका गब्बी अभिनीत फिल्म 'भूत बंगला' भी 17 अप्रैल को रिलीज हो गई है। देखना दिलचस्प होगा कि इसका दोनों फिल्मों की कमाई पर कितना असर पड़ेगा।

Advertisement