LOADING...
'धुरंधर 2' इस मामले में पहली किस्त से रह गई पीछे, रिलीज से पहले हुआ खुलासा
'धुरंधर 2' की अवधि का खुलासा हो गया

'धुरंधर 2' इस मामले में पहली किस्त से रह गई पीछे, रिलीज से पहले हुआ खुलासा

Feb 19, 2026
11:48 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना अभिनीत 'धुरंधर' ने पूरी दुनिया से प्यार बटोरा था। 19 मार्च को इसका सीक्वल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' आ रहा है जिसका इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने 'धुरंधर 2' को सेंसर बोर्ड को भेजा था जिसके बाद CBFC ने इसे मंजूरी दे दी है। इसी के साथ फिल्म की कुल अवधि से जुड़ा एक खुलासा भी हो गया है जो इसे पहली कड़ी से पीछे करता है।

अवधि

'धुरंधर 2' की कुल अवधि आई सामने

CBFC की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 'धुरंधर 2' को 9 फरवरी को UA 16+ रेटिंग का प्रमाणपत्र देकर पास किया था। इसमें फिल्म की कुल अवधि 208 मिनट, यानी 3 घंटे 28 मिनट दी है। पहली कड़ी की बात करें, तो 'धुरंधर' 3 घंटे 35 मिनट की अवधि के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें 4 मिनट का पोस्ट-क्रेडिट सीन था, जो फिल्म की अवधि से ज्यादा था। हालांकि, दूसरी किस्त इस मामले में पीछे है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

ट्रेलर

जानिए कब आएगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

खबरों के मुताबिक, 'धुरंधर 2' का ट्रेलर मार्च, 2026 के पहले हफ्ते में जारी किए जाने की संभावना है। इस बार कहानी में रहमान डकैत (अक्षय) की छुट्‌टी हो चुकी है, क्योंकि पहली किस्त में हमजा अली मदारी (रणवीर) ने उसे मौत की नींद सुला दिया था। सीक्वल में हमजा उर्फ ​​जसकिरत सिंह रंगी को ल्यारी के शेर-ए-बलूच के रूप में पेश किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर, यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' से होगी जो उसी दिन रिलीज होगी।

Advertisement